×

Rain In Lucknow: राजधानी लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, गर्मी व उमस से मिली राहत

Rain In Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण गर्मी के बीच राहत वाला सोमवार आया। राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह से ही बदली छाई रही और दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई।

Ashutosh Tripathi
Published on: 27 Jun 2022 1:05 PM GMT
Rain In Lucknow: The weather was pleasant due to rain in the capital Lucknow, relief from heat and humidity
X

 लखनऊ में बारिश: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

Rain In Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण गर्मी के बीच राहत वाला सोमवार आया। राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह से ही बदली छाई रही और दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। प्रदेश के पूर्वी भाग में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखने लगे। आसमान में छाए बादल और हवा ने लोगों को गर्मी में राहत का अहसास कराया है।

लखनऊ में बारिश: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। लेकिन राजधानी लखनऊ में थोड़ी सी बारिश हुई जिसमें भीगने का मजा लेने का मौका लोगों ने नहीं छोड़ा। तस्वीर में साफ़ दिख रहा है कि इन दो सहेलियों को भीगने में मजा आ रहा है।

लखनऊ में बारिश: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

तपती गर्मी से राहत अब केवल बारिश ही दे सकता है। ऐसे में आप जब भी घर से बाहर निकलें छाता या रेनकोट जरूर रखें नहीं तो ऐसे ही काम चलाना पड़ेगा।

लखनऊ में बारिश: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

इन मोहतर्मा को देखिये इनको जैसे पहले से ही पता था कि आज बारिश होगी ही, पूरी व्यवस्था के साथ मुस्कुराते हुए घर निकलीं हैं।

लखनऊ में बारिश: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

बारिश हो या धूप गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है, ट्रेफिक नियमों का पालन जरूर करें।

लखनऊ में बारिश: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

अरे! ये क्या रेनकोट के साथ छाता भी? और एक असिस्टेंट भी यानी ट्रिपल सुरक्षा अच्छी बात हैं।

लखनऊ में बारिश: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

बारिश में साईकिलिंग का मजा तो एक अलग ही एहसास दिलाता है। इसके पहले भी बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से रहत दिलाई थी। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ शहर में बेहतर बारिश के आसार बने हुए हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story