×

हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतथि, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

हेमवती नंदन बहुगुणा एक ऐसे राजनेता हैं जो उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ वह 1971, 1977 और 1980 में लोकसभा के सदस्य नियुक्त किए जा चुके हैं। हेमवती नंदन का जन्म 25 अप्रैल 1919 में हुआ था।

Newstrack
Published on: 17 March 2021 7:24 AM GMT
हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतथि, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
X
हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतथि, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर photos (social media)

लखनऊ : हेमवती नंदन बहुगुणा एक जानेमाने नेता हैं जिनका राजनीति करियर आज भी याद किया जाता है। आपको बता दें कि आज के दिन इनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। आज इनके पुण्यतिथि के अवसर पर जानते हैं इनका राजनीति करियर।

उत्तरप्रदेश के रह चुके दो बार मुख्यमंत्री

हेमवती नंदन बहुगुणा एक ऐसे राजनेता हैं जो उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ वह 1971, 1977 और 1980 में लोकसभा के सदस्य नियुक्त किए जा चुके हैं। हेमवती नंदन का जन्म 25 अप्रैल 1919 में हुआ था। आपको बता दें कि जानी मानी राजनीतिज्ञ रीता बहुगुणा हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं।

1957 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे

हेमवती नंदन बहुगुणा का राजनीति करियर काफी संघर्ष भरा रहा है। आपको बता दें कि यह 1952 में सबसे पहले विधान सभा सदस्य चुने गए थे। यहीं से इनके राजनीति के करियर की शुरुआत हुई थी। आपको बता दें हेमवती नंदन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर 1957 से 1969 तक रहें जिसके बाद वह 1977 तक उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। बताया जाता है कि यह नेता 1952 में उत्तरप्रदेश कांग्रेस समिति और 1957 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य चुके गए।

hemwati nandan

जानें इनका मंत्री पद का करियर

हेमवती नंदन बहुगुणा 1958 में उद्योग विभाग के उपमंत्री के पद पर कार्यभार संभाला। इसके बाद यह 1962 में श्रम विभाग के उपमंत्री बने। 1967 में वित्त तथा परिवहन मंत्री बने। इसके बाद यह नेता 1971, 1977 और 1980 में लोकसभा के सदस्य चुने गए। उत्तरप्रदेश के दो बार बनने वाले मुख्यमत्री 2 मई साल 1971 को केंद्रीय मत्रिमंडल में संचार राज्य मंत्री बने।

ये भी पढ़े....31 मार्च तक कर लें ये आठ काम पूरा, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

17 मार्च 1989 को हुआ इनका निधन

हेमावती नंदन बहुगुणा ने अपने राजनीतिक करियर में कई पद पर कार्य किया। इन्होंने अपने करियर में कई पदों पर कार्य कर कई अनुभव को हासिल किया । आज भी लोग इनको इनके कार्य से जानते हैं। इन्होंने अपनी जीवन में इंग्लैंड, जर्मनी, इटली, मिश्र जैसे कई देशों की विदेश यात्रा की है। हेमवती नंदन बहुगुणा आज यानि 17 मार्च 1989 को इनका निधन हो गया था।

hemwati-nandan-bahuguna

ये भी पढ़े....तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- CM आवास में खोल लें शराब का ठेका

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story