×

यहां 22 कैदियों में मिला HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन व कैदी सकते में

आई जी जेल के निर्देश पर जिला कारागार गोरखपुर में 1500 कैदियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया, जिसमें 22 कैदियों को एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि से जहा जेल प्रशासन सकते में है वही कैदियों में भी हड़कंप मच गया है।जेल में बंद विचाराधीन कैदियों में

Anoop Ojha
Published on: 27 Feb 2018 1:42 PM GMT
यहां 22 कैदियों में मिला HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन व कैदी सकते में
X
यहां 22 कैदियों में मिला HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन व कैदी सकते में

गोरखपुर:आई जी जेल के निर्देश पर जिला कारागार गोरखपुर में 1500 कैदियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया, जिसमें 22 कैदियों को एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि से जहा जेल प्रशासन सकते में है वही कैदियों में भी हड़कंप मच गया है।जेल में बंद विचाराधीन कैदियों में ही सबसे ज्यादा एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है, वहीं जेल प्रशासन बाकी के बचे हुए कैदियों का भी स्वास्थ्य परिक्षण कराने की बात कह रहा है।

गोरखपुर जिला जेल में बंद 1800 कैदियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होती है और समय समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परिक्षण कराया जाता है, इसको ध्यान में रखने हुए आईजी जेल ने कैदियों के स्वास्थ्य परिक्षण का निर्देश दिया था जिसको गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर जिला जेल प्रशासन जेल में बंद कैदियों का स्वास्थ्य परिक्षण पिछले कुछ दिनों से करा रहा है।स्वास्थ्य परिक्षण में जो रिपोर्ट सामने आई है उससे जेल प्रशासन सकते में आ गया है वहीं इस रिपोर्ट से कैदियों में भी भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

यहां 22 कैदियों में मिला HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन व कैदी सकते में यहां 22 कैदियों में मिला HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन व कैदी सकते में

वहीं इस सम्बन्ध डीआईजी जेल यादवेंद्र शुक्ला ने बताया की अभियान चलाकर के कैदियों का स्वास्थ्य परिक्षण कराया गया, जिसमें करीब 1500 कैदियों में 22 बंदी एचआईवी पॉजिटिव निकले है।यह ऐतिहातन किया जाता है जो रोग ग्रस्त है उनका इलाज किया जा सके। सबसे ज्यादा एचआईवी पॉजिटिव विचाराधीन कैदियों में पाया गया है, कुछ सजा याफ्ता कैदी भी है लेकिन ज्यादातर विचाराधीन कैदी ही है। इसके रोकथाम के लिए सारे कैदियों का स्वास्थ्य परिक्षण कराया जाएगा, जो रोग ग्रस्त है उनका इलाज कराया जाएगा और अन्य कैदियों में जागरूकता पैदा की जाएगी, जिससे रोग को फैलने से रोका जा सके।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story