Holi 2022: देश-विदेश से होली खेलने आये श्रद्धालुओं से हुआ मथुरा जाम, वाहनों की लगी लम्बी कतारें

Holi 2022: आज कान्हा की नगरी में आज हर तरफ रंगभरनी एकादशी की धूम है।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Vidushi Mishra
Published on: 14 March 2022 10:17 AM GMT
X

Holi 2022: देश-विदेश से होली खेलने ब्रज नगरी मथुरा आए श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है और जगह-जगह वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। जिससे श्रद्धालुओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब हो कि जिला प्रशासन द्वारा भले ही शहर में जाम न लगे इसके लिए पहले ही ट्रैफिक प्लान बनाया था। लेकिन वह धराशाई होता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि मथुरा शहर के प्रमुख स्टेट बैंक चौराहे से लेकर भूतेश्वर चौराहे तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही है।

वहीँ जाम में फंसे हुए कुछ श्रद्धालुओं से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह घंटों से इस जाम में फंसे हुए है। साथ ही इस जाम में फंसे हुए राहगीर कपिल गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे शहर में चारों तरफ जाम लगा हुआ है। यातायात व्यवस्था पूरी तरीके ध्यस्त है जिसके चलते स्कूली बच्चों के साथ-साथ श्रद्धालु और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कान्हा नगरी में रंगभरनी एकादशी की धूम, बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने खेली भगवान के साथ होली

बता दें की आज कान्हा की नगरी में आज हर तरफ रंगभरनी एकादशी की धूम है। वहीँ वृन्दावन में आज बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने भगवान के साथ होली खेली और कान्हा को अबीर, गुलाल लगाया।

बता दें कि ब्रज के मंदिरों सहित परिक्रमा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी क्रम में बाँके बिहारी और द्वारिकाधीश मंदिर में रंग होली की शुरुआत हो गयी।

बड़ी-बड़ी पिचकारियों से भक्तो पर टेसू का रंग डाला जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर फूलों की अलौकिक होली का आयोजन किया गया है। मयूर नृत्य,चुरकुला सहित हाड्रोलिक पिचकारी से गुलाल और रंग उड़ेगा।

देश विदेश से आये कान्हा व राधा रानी के भक्त लठमार होली भी खेलेंगे। वहीँ गोकुल, नंदगाव, बरसाना व रावल के हुरियारे हुरियारिनों संग प्रेम की होली खेलेंगे।

यूं तो पूरे देश में होली का पर्व मनाया जाता है अगर बात मथुरा की करें तो ब्रज नगरी में होली का पर्व पूरे 40 दिन तक मनाया जाता है। मथुरा में बसंत पंचमी से ही होली प्रारंभ हो जाती है और जिसके बाद ब्रज नगरी के प्राचीन मंदिरों में होली का पर्व बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इसी क्रम में आज मथुरा केसरी की जन्म स्थान पर होली का पर्व मनाया जाएगा इस होली को देखने के लिए श्रद्धालु देश-विदेश कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचते हैं और आज सभी श्रद्धालु होली मनाने ब्रज नगरी मथुरा के श्री चरणों में स्थान पहुंच रहे हैं। लोगों के स्वागत के लिए सरकार द्वारा 2022 रंग उत्सव का कार्यक्रम भी जगह-जगह आयोजित किए जा रहे हैं यहां श्रद्धालु होली के ब्रज लोकगीत एवं रसिया गानों पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

रावल धाम में स्थित राधा रानी मंदिर में मनाई गई लठमार होली

मथुरा के यमुना पार क्षेत्र के रावल धाम में स्थित राधा रानी मंदिर में लठमार होली का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने जमकर होली का आनंद लिया। वहीँ श्रद्धालु होली के भजनों पर जमकर थिरकते भी नजर आए।

राधा रानी मंदिर में लठमार होली के आयोजन के दौरान पहले गुलाल की होली खेली गई जिसमें जमकर गुलाल वर्षा उसके बाद लट्ठमार होली शुरू हो गई। जिसमें हुरियारिनों के हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाई गई दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने इसका जमकर आनंद लिया।

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने आज खेली भगवान के साथ रंगो से होली

इस होली में देश ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं ने भी जमकर उठाया होली का आनंद और खूब लगाया एक दुसरे को रंग और गुलाल। ब्रज में सवा महीने तक चलने वाली होली का रंग अब अपने सुरूर में दिखने लगा है। रंग भरनी एकादशी से ब्रज के सभी मंदिरों में भगवान् के साथ खेली जाने वाली होली में आज से टेसू के रंगो को शामिल कर लिया है।

जिसके वाद प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में हर दिन होने वाली इस होली में सवसे पहले सेवायत पुजारियों द्वारा भगवान् को गुलाल और पिचकारी से रंग लगाना शुरू हो जाता है और जिसके बाद मंदिर में आये दर्शनार्थियों पर भी खूब जमकर रंग और गुलाल उड़ाते हुए होली में सराबोर कर देते हैं। क्योंकि की यहाँ पर आने वाले हर भक्त की कामना होती है की उनपर भी भगवान् की भक्ति में सराबोर ये रंग पड़े और भगवान की आशीर्वाद की कृपा पा सकें।

वहीँ होली की मस्ती में मस्त होकर खूब नाचते गाते परिक्रमा करते हुए ब्रज की होली का आनंद लेते है वृन्दावन की परिक्रमा का इस दिन बेहद विशेष महत्व होता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story