Lucknow Holi 2023: लखनऊ के चौक की होली, जानें त्‍योहार पर क्या है खास...100 साल पुरानी परंपरा पर युवाओं को भी नाज

Lucknow Holi 2023: लखनऊ के चौक इलाके के सर्राफा व्यापारी 100 साल से भी पुरानी परंपरा को निभा रहे हैं। जानें क्यों खास होती है इनकी होली...

aman
Published on: 6 March 2023 5:03 PM IST
Lucknow Holi 2023: लखनऊ के चौक की होली, जानें  त्‍योहार पर क्या है खास...100 साल पुरानी परंपरा पर युवाओं को भी नाज
X

Lucknow Holi 2023 : होली का त्योहार आ चुका है। होली का पर्व हो और नवाबों की नगरी लखनऊ की बात न हो, ऐसा हो सकता है क्या? लखनऊ की होली कितनी शानदार होती है, ये वही जानते हैं जो लखनऊ में रहते हैं। लखनऊवासी भली भांति जानते हैं, कि यहां की होली कितनी शानदार होती है। उसमें भी लखनऊ के चौक एरिया की होली के बारे में कौन नहीं जानता। कोरोना की वजह से बीते सालों में जिस तरह लोग एक-दूसरे से दूर-दूर रहे, वहीं इस बार गले मिलते देखना सुकून देता है।

यूं तो देश के अन्य हिस्सों में भी रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लखनऊ में भी वही आलम है। नवाबों के नगरी की होली कुछ ज़्यादा ही ख़ास होती है। आपको बता दें, चौक के सर्राफा व्यापारियों की होली एक दिन पहले होती है। इस दौरान सभी एक-दूसरे पर रंग उड़ेलते, गुलाल लगाते नजर आ रहे हैं। गुजिया सहित अन्य पकवान होली का मजा दोगुना कर देते हैं। इन गुजिया का स्वाद ऐसा कि बस मजा ही आ जाए। यहां आपको जानना जरूरी है कि, ये परंपरा 100 सालों से भी अधिक समय से चली आ रही है। बुर्जुगों की उस परंपरा को आज के युवा भी निभा रहे हैं। रीति-रिवाज को नई पीढ़ी भी उसी तरह आगे बढ़ा रही है, जैसे उनके बुजुर्गों ने शुरू किया था। ऐसा सिर्फ लखनऊ के चौक इलाके में ही देखने को मिलता है। newstrack.com के फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी की कैमरे की नजर से देखें चौक की खास होली...















aman
ABOUT THE AUTHOR

aman

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story