Holi 2023: महंगाई की मार से होली हुई बेरंग, यहां जानें क्या है सस्ता और महंगा

Holi 2023: होली में बाज़ार सज गए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। लेकिन कोविड के बाद से अर्थ व्यवस्था जो पटरी से उतरी तब से फिर गति पकड़ने का नाम नही ले रही।

Vertika Sonakia
Published on: 5 March 2023 12:05 PM GMT (Updated on: 5 March 2023 1:51 PM GMT)
Holi became colorless due to inflation, know here what is cheap and expensive
X

 महंगाई की मार से होली हुई बेरंग, यहां जानें क्या है सस्ता और महंगा: Photo- Newstrack

Holi 2023: उत्तर भारत ही नहीँ बल्कि पूरे देश मे होली एक ऐसा त्योहार है जो सभी आयुवर्ग के लोगों में समान रूप से लोकप्रिय है और जिसमें उल्लास और हंसी ठिठोली का आलम यह होता है कि बड़े छोटे, जात पांत और स्त्री पुरूष के अंतर को एक हद तक भुला दिया जाता है। इस बार भी होली का उल्लास कम नही है। बाज़ार सज गए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। लेकिन कोविड के बाद से अर्थ व्यवस्था जो पटरी से उतरी तब से फिर गति पकड़ने का नाम नही ले रही। इस बार इसका असर ज्यादा दिख रहा है, क्यों कि मिठाई, गुझिया, पिचकारी और रंगों की कीमतें पिछली बार से 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ी हैं।

साल दर साल बढ़े दाम

पत्रकारपुरम बाजार के व्यापारी बताते है “इस वर्ष पिचकारी, रंग, गुलाल सभी के दामों में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है जिसके कारण पिछले वर्षो के पूर्व बिक्री में कमी आयी है। यह बढ़ती महंगाई ने शहरवासियों के त्यौहार को फीका कर दिया है।


गुलाल गन एवं गुलाल क्रैकर बने बच्चों की पसंद

नई किस्म की गुलाल गन एवं गुलाल क्रैकर जिसमे गुलाल के साथ ही पटाखे की ध्वनि भी निकलती है, बच्चों के बीच खासा पसंद की जा रही है। इसकी 16 सेट की कीमत 650 से 850 रूपए के बीच है लेकिन बढ़ते दामों के कारण हर वर्ग का व्यक्ति इसे लेने में असमर्थ है।

हर्बल गुलाल की अधिक मांग

लोगो ने बताया की बाजार में हर्बल गुलाल का विशेष जोर है | इसके अतिरिक्त खुशबू वाले रंग और स्प्रे भी दुकानों पर 70-80 रूपए उपलब्ध है।



पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुलाल सिलेंडर की मांग

गुलाल सिलेंडर बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ो के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इसकी बिक्री हो रही है। एक सिलेंडर की कीमत 1650 रूपए है।

मिठाई की दुकानों पर उमड़ी गुझिया ख़रीदारों की भीड़

लोगों की पसंदीदा दुकान बीकानेरवाला और राज लक्ष्मी जैसी दुकानों में अनेक प्रकार की गुझिया मिल रही है जैसे अन्नानास गुझिया, आम गुझिया, गुलाब गुझिया। इन सभी के दाम 890 रूपए किलो है। सबसे अधिक मूल्य की पिस्ता गुझिया 3250 रूपए किलो है। बच्चो के बीच बेक्ड चॉक्लेट गुझिया की अधिक मांग है। यह 900 रूपए किलो है। सभी गुझिया बेहद स्वाद से भरपूर है। मिष्ठान भण्डार मालिकों ने बात चीत के दौरान कहा- “खुशबु वाली गुझिया बड़ो के बीच बेहत पसंद की जा रही है | सभी बच्चो को चॉक्लेट गुझिया अति प्रिय है।”

कुछ दुकानदारों ने भी दबी ज़बान से स्वीकारा कि नोटबंदी और कोरोना की मार ने बाज़ार की रौनक को कम कर दिया है |

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story