TRENDING TAGS :
Holi 2023: ब्रज में विधवा माताओं ने खेली होली, फूल-गुलाल से पटा मंदिर का प्रांगण
Holi 2023: वृन्दावन के आश्रय सदनों में रहने वाली विधवा महिलाओं ने प्रिय कन्हाई के साथ फूल गुलाल की होली खेली।
widow women played Holi with flowers
Holi 2023: कान्हा की नगरी मथुरा के वृन्दावन धाम में निराश्रित व विधवा महिलाओं ने जमकर होली खेली। इस दौरान विधवा माताओं ने फूल-गुलाल से होली खेली। इस होली में शामिल होने एक हजार से ज्यादा देसी-विदेशी महिलाएं भी पहुंचीं। गोपीनाथ मंदिर में यह होली खेली गई। मंदिर प्रांगण में इतने गुलाल और फूलों की वर्षा हुई कि फर्श पर इसकी मोटी परत जम गई।
वृन्दावन के आश्रय सदनों में रहने वाली विधवा महिलाओं ने प्रिय कन्हाई के साथ फूल गुलाल की होली खेली। कहा कि होली की इस परम्परा ने एक नई ऊर्जा भरने का काम किया है। विदेशी पर्यटक भी काफी खुश नजर आये। कहा कि पहली बार ऐसा अद्भुत दृश्य देखा। मन आनंदित है। हर वर्ष यहां आते रहेंगे।
होली के रस में सराबोर
श्रीधाम वृंदावन में वर्तमान में करीब 2000 विधवा महिलायें रह रही हैं। सुलभ इंटरनेशनल संगठन की तरफ से गोपीनाथ मंदिर में फूल और गुलाल की होली का आयोजन किया गया। उन्होंने होली के दौरान कान्हा पर फूल और गुलाल-अबीर बरसाकर उन्हें होली के रस से सराबोर कर दिया। विधवा महिलाओं ने होली में नाच जाने के साथ जमकर आनंद लिया।
नई ऊर्जा से ओत-प्रोत
वर्षों से अपनों का तिरस्कार और समाज की बेरुखी झेल रही इन महिलाओं के जख्म ये होली भले ही न भर पाये, लेकिन इतना जरूर है कि इनके जीवन में नयी उर्जा जरूर भर देगी।