×

अयोध्या : होली पर जिले में शांति-व्यवस्था के लिए स्थापित हुआ अस्थाई कंट्रोल रूम

आगामी 20 मार्च को होलिका दहन एवं 21 मार्च को होली पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित संग्रह अनुभाग में एक अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया जाता हैै। कंट्रोल रूम का फोन नंबर- 05278-222798 है।

Rishi
Published on: 19 March 2019 1:34 PM
अयोध्या : होली पर जिले में शांति-व्यवस्था के लिए स्थापित हुआ अस्थाई कंट्रोल रूम
X

अयोध्या : आगामी 20 मार्च को होलिका दहन एवं 21 मार्च को होली पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित संग्रह अनुभाग में एक अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया जाता हैै। कंट्रोल रूम का फोन नंबर- 05278-222798 है।

ये भी देखें :बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे की चचेरी बहू जॉइन करेंगी कांग्रेस

कंट्रोल रूम में इन्तिजार हुसैन, एलएसी, मेंहदी हसन, वेतन लिपिक कलेक्ट्रेट अयोध्या एवं इन्द्रजीत विश्वकर्मा होमगार्ड अयोध्या की ड्यूटी दिनांक 20 मार्च को अपरान्ह 12.00 बजे से दिनांक 21 मार्च 2019 को प्रातः 6.00 बजे तक लगाई जाती है तथा मो0 इसलाम, आरए, कलेक्ट्रेट अयोध्या, शाहिद इमरान, पेशकार अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अयोध्या एवं अख्तियार हुसैन, होमगार्ड अयोध्या की ड्यूटी दिनांक 21 मार्च 2019 को प्रातः 6.00 बजे सायं 9.00 बजे तक ड्यूटी लगाई जाती है।

ये भी देखें :जम्मू-कश्मीर में ED ने आतंकी सलाहुद्दीन की 13 संपत्तियों को किया जब्त

ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी कंट्रोल रूम में समय से उपस्थित होकर नगर मजिस्ट्रेट/रेजीडेंट मजिस्ट्रेट/समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट तथा ड्यूटी में लगाये गये सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट से होलिका दहन एवं होली पर्व की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर डा0 वैभव शर्मा को समय-समय पर स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!