×

holi 2023: इस बार होली पर घर जाने में नहीं होगी परेशानी, परिवहन निगम चलाएगा 2065 अतिरिक्त बसें

Parivahan Nigam: आगामी 07-08 मार्च को पड़ने होली में लोगों की भींड़ को देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया है कि परिवहन निगम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अतिरिक्त बस सेवायें उपलब्ध करायेगा।

Anant kumar shukla
Published on: 28 Feb 2023 11:18 AM GMT
Transport Corporation will run 2065 additional buses
X

Transport Corporation will run 2065 additional buses (Social Media)

Parivahan Nigam: प्रदेश सरकार त्यौहारों के मद्देनजर यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिये परिवहन निगम अतिरिक्त द्वारा बसों का आवश्यकतानुसार संचालन किया जाता है। आगामी 07-08 मार्च को पड़ने होली में लोगों की भींड़ को देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया है कि परिवहन निगम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अतिरिक्त बस सेवायें उपलब्ध करायेगा। यात्रियों की सुविधा के लिये इस वर्ष होली पर्व पर 2065 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है, जिससे कि होली के अवसर पर प्रदेश के लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को सरल, सस्ती एवं सुरक्षित यात्रा मुहैया कराना प्रदेश सरकार का दायित्व है।

जाने आप के क्षेत्र को मिली कितनी बसें

दयाशंकर सिंह ने बताया परिवहन निगम द्वारा सभी 20 क्षेत्रों के लिये अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गयी है। प्रयागराज क्षेत्र में 140, कानपुर में 60, इटावा में 200, मुरादाबाद में 150, बरेली में 50, गाजियाबाद में 250, देवीपाटन में 40, आजमगढ़ में 50, लखनऊ में 60, मेरठ में 140, अयोध्या में 60, वाराणसी में 40, गोरखपुर में 300, अलीगढ़ में 65, नोएडा में 150, झांसी में 40, आगरा में 100, हरदोई में 60, चित्रकूट में 60 एवं सहारनपुर में 50 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त व्यवस्था से अन्य जगहों पर भी यात्रियों को आने जाने में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम ऐसे मार्गों पर बसों की समुचित व्यवस्था रखेगा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story