×

सहेलियों को हुआ प्यार: रचा ली आपस में शादी, मां बोली- रिश्ता कबूल है

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली कोमल जिसने अपनी शादी कानपुर की रहने वाली पूनम देवी से की है। शादी के तुरंत बाद दोनों लड़कियां सुरक्षा की गुहार लेकर सदर कोतवाली पहुंच गई। जहां से पुलिस ने दोनों लड़कियों को बैरंग वापस भेज दिया।

Newstrack
Published on: 31 Aug 2020 1:14 PM GMT
सहेलियों को हुआ प्यार: रचा ली आपस में शादी, मां बोली- रिश्ता कबूल है
X
सहेलियों को हुआ प्यार: रचा ली आपस में शादी, मां बोली- रिश्ता कबूल है

फतेहपुर: दो समलैंगिकों के बीच शादियों की संख्या अब बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली और शादी के बाद अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गए। जहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जब से सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को वैध ठहराया है उसके बाद ऐसी शादियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को बैरंग वापस भेज दिया

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली कोमल जिसने अपनी शादी कानपुर की रहने वाली पूनम देवी से की है। शादी के तुरंत बाद दोनों लड़कियां सुरक्षा की गुहार लेकर सदर कोतवाली पहुंच गई। जहां से पुलिस ने दोनों लड़कियों को बैरंग वापस भेज दिया। और सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।

ये भी देखें: शोक में डूबा देश: नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, लंबे समय से थे बीमार

वहीं पूनम देवी का कहना है कि आगे जो भी होगा वो देखा जाएगा। हम दोनों थाने में लिखा पढ़ी के लिए आए हैं कि हम दोनों को घरवालों से अब कोई मतलब नहीं है। हम दोस्त थे और साथ में काम करते थे।

दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं

इस मामले में दूल्हे की मां मीना ने कहा कि हमें यह रिश्ता मंजूर है। हम इन दोनों को अपने घर ले जाना चाहते हैं। जो होना था वो हो गया है अब हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। अगर दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।

ये भी देखें: तबाही के मिले संकेत: दो दिन में मचेगी भयंकर आफत, जारी हुआ अलर्ट

युवती पति की तरह पैंट-शर्ट थीं

शादी कर चुकी दुल्हन कोमल ने बताया की अब पूनम मेरे पति हैं हम इनकी पत्नी हैं। फतेहपुर की युवती पत्नी की तरह सलवार-कुर्ता में, जबकि कानपुर की युवती पति की तरह पैंट-शर्ट में कोतवाली पहुंची थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story