×

हनीमून पर गए थे पति-पत्नी,मोबाइल पर पत्नी की अश्लील क्लिप देख भड़का पति

By
Published on: 13 July 2016 3:00 PM GMT
हनीमून पर गए थे पति-पत्नी,मोबाइल पर पत्नी की अश्लील क्लिप देख भड़का पति
X

मुरादाबाद: शहर के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाले कारोबारी की बेटी की शादी ईद से कुछ दिन पहलें कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले लाजपत नगर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक भी कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखता है। ईद के बाद दोनों पति-पत्नी हनीमून पर नैनीताल गए थे। बस यहीं से इनके जीवन में कलह शुरु हो गई।

पत्नी की अश्लील क्लिप देख पति रह गया सन्न

-होटल में अचानक युवक के हाथ उसकी पत्नी का मोबाइल फोन लग गया, जिसमे उसकी अश्लील क्लिपिंग थी।

-जिसे देख उसके होश उड़ गए। जब पति ने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो दोनों में खूब झगड़ा हुआ।

-इसके बाद वहां से दोनों वापस आ गए और युवती अपने मायके चली गई।

यह भी पढ़ें ... पंचायत ने सुनाया फैसला,कहा- इस औरत का मुंह काला कर गांव भर में घुमाओ

पत्नी ने अपने परिजनों से पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया

-अपने मायके पहुंचकर पत्नी ने अपने पति पर मारपीट करने की शिकायत अपने परिजनों से की।

-इसके बाद दोनों परिवारों के बीच सुलह समझौते की बात हुई।

-लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो लड़की के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों पर मारपीट और दहेज का केस लिखवाने की नियत से पुलिस में शिकायत की।

-इसके बाद दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया गया।

यह भी पढ़ें ... तमंचे के दम पर नाबालिग बच्ची का किडनैप, दूसरी बार किया गैंगरेप

अश्लील क्लिप देख सबके उड़ गए होश

-यहां जब पति ने अपनी पत्नी की अश्लील क्लिपिंग सबको दिखाई तो सबके होश उड़ गए।

-यह देख लड़की के परिजन भी सन्न रह गए और जब तक लड़की से पूछताछ होती वो खुद ही थाने से तहरीर सहित उलटे पैर वापस चली गई।

-इसके बाद उसके परिजन भी काफी शर्मशार हुए।

-फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें ... OMG… ये बंदर करता है महिलाओं संग छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें

Next Story