×

Jhansi News: पति की आशिकी से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान, इलाज से पहले ही मौत

Jhansi News: पति की आशिकी से एक महिला इस कदर परेशान हो गई कि उसने स्वयं को आग लगा ली। जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई।

B.K Kushwaha
Published on: 23 Feb 2023 5:22 PM GMT
Troubled by her husbands love, the woman set herself on fire, died before treatment
X

झाँसी में पति के अवैध सम्बन्ध से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान, इलाज से पहले ही मौत: Photo- Social Media

Jhansi News: पति की आशिकी से एक महिला इस कदर परेशान हो गई कि उसने स्वयं को आग लगा ली। जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गई। झुलसी अवस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। जनपद जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम वियोना में रहने वाली कौशल्या पाल को झुलसी अवस्था में उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका कौशल्या का मायका मध्य प्रदेश के भिंड में है।

मायके वालों का आरोप है कि कौशल्या के पति रोहित सिंह दूसरी महिला से प्रेम सम्बंध चल रहा था। जिसकी शादी के एक वर्ष बाहर कौशल्या को जानकारी हो गई। कौशल्या ने इसका विरोध किया। जिस पर रोहित और कौशल्या के बीच अक्सर झगड़ा होता था। विगत दिवस रोहित के माता-पिता खेत पर काम करने के लिए गए थे। घर पर कौशल्या और रोहित थे।

आशंका जताई जा रही है इस दौरान दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कौशल्या ने आग लगा ली जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गई थी। यह देख रोहित भाग गया। कौशल्या को झुलसी अवस्था में मेडिकल कालेज में लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इंदौर जा रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, इलाज से पहले हो गई मौत

झांसी से एक और खबर है, इन्दौर जा रहे यात्री की वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले उसे इलाज मिलता उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में रहने वाला मुन्ना लाल इंदौर के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर जब वह था तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले उसे उपचार मिलता उसकी मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इलाज न मिलने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story