×

Jhansi News: शराब पीने से किया मना तो पति ने कर दिया पत्नी का कत्ल

Jhansi News: सूचना पर गई पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha
Published on: 21 April 2023 8:41 PM GMT
Jhansi News: शराब पीने से किया मना तो पति ने कर दिया पत्नी का कत्ल
X
Husband killed his wife

Jhansi News: पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी में शराब पीने से मना करने पर पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी का कत्ल कर दिया। मौके पर कुल्हाड़ी मिली है। सूचना पर गई पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

अक्सर होता था पति-पत्नी में झगड़ा

पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज ढेरी में कालका रायकवार परिवार समेत रहता है। शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी कमला रायकवार की हत्या कर दी। इसकी जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता संतराम निवासी गौती शहपुरा बुजुर्ग थाना एरच ने आकर बताया कि पति पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। कालका शराब पीने का आदि था। उन्होंने हत्या का आरोप अपने दामाद कालका, जेठ, जिठानी व सास पर लगाया।

उन्होंने बताया कि कालका के दोनों लड़के हरिओम और नीरज उसके पास ही रहते है। कभी कभार ही एक दो दिन के लिए अपने माता-पिता के पास महाराजगंज ढेरी आते थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी, सीओ मोठ एवं थानाध्यक्ष पूंछ सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा सैंपल आदि अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई। मृतका के शव के पास कुल्हाड़ी का बेट पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि कालका रायकवार शराब पीने का आदि था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। पत्नी ने कइयों बार पति को शराब पीने के लिए मना किया मगर पति नहीं मानता था। शुक्रवार की सुबह शराब पीने को मना करने पर पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, पूंछ पुलिस ने पति कालका प्रसाद को हिरासत में ले लिया। देरशाम तक पूछताछ जारी थी।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story