×

Jaunpur News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jaunpur News: जौनपुर के तारापुर कालोनी में एक पति का हैवान रूप देखने का मिला है। पति ने पत्नी के किसी और मर्द से संबंध के शक में गंडासे से काटकर उसकी हत्या कर दी है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 23 Feb 2023 2:18 PM GMT
Husband killed his wife on suspicion of illegal relationship in Jaunpur, police arrested the accused
X

 जौनपुर: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jaunpur News: जनपद जौनपुर के थाना कोतवाली के चौकी सराय पोख्ता स्थित तारापुर कालोनी में एक पति का हैवान रूप देखने का मिला है। पति ने पत्नी के किसी और मर्द से संबंध के शक में गंडासे से काटकर उसकी हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर से फरार हो गया। बिस्तर पर शव पड़ा था और हर तरफ खून फैला था। जिस किराए के घर में दोनों रहते थे उसके मकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अयोध्या निवासी अफजल जौनपुर में ऑटो रिक्शा चलाता है। 15 दिन पहले ही वो अपनी पत्नी अकिला (32) को लेकर जौनपुर आया। दोनों सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित तारापुर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहने लगे।

पत्नी का अफेयर किसी और से था

अफजल को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और मर्द से है। इसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद भी होता था। गुरुवार की सुबह अफजल रोजाना की तरह ऑटो लेकर सुबह से घर से निकल गया। वह दोपहर के समय अचानक ऑटो लेकर घर आ गया। कमरे में पहुंचा और पत्नी के गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया।

अकिला खुद की जान बचाने के लिए चिल्लाई लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण कोई उसकी मदद नहीं कर सका। पति ने गंडासे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरवाजा खोला और फरार हो गया। इधर, शोर सुनकर मकान मालिक कमरे में पहुंचा तो वहां का नजारा देख सन्न रह गया। बिस्तर पर अकिला का शव पड़ा था और हर तरफ खून फैला था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या में इस्तेमाल गंडासे को कब्जे में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। उसी शक में उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों अयोध्या के रहने वाले हैं। पुलिस विधिक कार्यवाई कर रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story