×

Lakhimpur Kheri News: घरेलु विवाद में पति ने दबाया पत्नी का गला, मौत से इलाके में सनसनी

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में उस समय सनसनी फैल गयी जब राजगढ़ में रहने वाले विवेक सिंह द्वारा रात में लगभग ग्यारह बजे अपनी पत्नी आशा सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी।

Himanshu Srivastava
Published on: 27 Dec 2022 8:33 AM GMT
Husband strangled wife to death in domestic dispute in Lakhimpur Kheri
X

लखीमपुर खीरी: घरेलु विवाद में विवाद में पति ने दबाया पत्नी का गला, मौत से इलाके में सनसनी

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले के कोतवाली सदर के मोहल्ला राजगढ़ में उस समय सनसनी फैल गयी जब राजगढ़ में रहने वाले विवेक सिंह द्वारा रात में लगभग ग्यारह बजे अपनी पत्नी आशा सिंह की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

यह जानकारी देते हुए आशा सिंह के भाई सत्यपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम मझिगवां लखीमपुर खीरी थाना हैदराबाद ने बताया कि उसको उसके भांजे आशा सिंह के चौदह वर्षीय पुत्र शेखर सिंह ने फ़ोन करके सारी जानकारी दी। सत्य पाल के अनुसार जब उन्होंने पूछा तब बहनोई विवेक सिंह ने कहा कि आपसी विवाद में आशा का गला दव गया और आशा की मौत हो गयी है।

पुलिस ने विवेक सिंह और परिवार वालों को हिरासत में ले लिया

आपको बता दें विवेक सिंह और आशा सिंह का विवाह लगभग बीस वर्ष पहले हुआ था, लेकिन कुछ दिन से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था, फिलहाल पुलिस ने हत्यारे पति विवेक सिंह और परिवार वालों को हिरासत में ले लिया है और मृतका के शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है तथा मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोतवाली सदर के मोहल्ला राजगढ़ में उस समय सनसनी फैल गयी जब राजगढ़ में रहने वाले विवेक सिंह द्वारा रात में लगभग ग्यारह बजे अपनी पत्नी आशा सिंह की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया। यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला राजगढ़ का है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story