×

IAS Abhishek Singh ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में उतरने की चर्चा, बॉलीवुड में चलता है सिक्का

IAS Abhishek Singh: अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनका परिवार अभी भी यहीं रहता है। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवा देने वाले अभिषेक सिंह ने 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी।

Jugul Kishor
Published on: 4 Oct 2023 2:31 AM GMT (Updated on: 4 Oct 2023 4:43 AM GMT)
IAS Abhishek Singh
X

IAS Abhishek Singh (Social Media)

IAS Abhishek Singh: उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह, जो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार चर्चा की वजह थोड़ी अलग है। दरअसल, आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने भारतीय प्रसाशनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वह 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं और फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे हैं। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निवासी है। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं वर्तमान में बांदा की डीएम हैं।

राजनीति में आने की हो रही चर्चाएं

हाल के दिनों में अभिषेक सिंह ने जौनपुर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन करवाया था, जिसमें मुंबई के बड़े फिल्मी कलाकार भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम को अगले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया था। अब अभिषेक सिंह के इस्तीफे को अगले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह 2024 को लोकसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। बता दें कि अभिषेक सिंह सिर्फ सरकारी नौकरी की वजह से नहीं जाने जाते हैं, बल्कि उनकी पहचान एक एक्टर और मॉडल के रूप में की जाती है।

अभिषेक सिंह की पत्‍नी भी हैं IAS

अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनका परिवार अभी भी यहीं रहता है। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवा देने वाले अभिषेक सिंह ने 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल अपनी ईमानदारी और बहादुरी के लिए जानी जाती हैं। वर्तमान में वह बांदा जनपद की जिलाधिकारी हैं।


आईएएस अभिषेक सिंह का परिवार

आईएएस अभिषेक सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा भी कई सदस्य प्रशासनिक सेवा में रहे हैं। अभिषेक के पिता भी आईपीएस अधिकारी रहें, उनकी मां हाउस वाइफ हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद से रिटायर हो चुके हैं। अभिषेक के कई चचेर भाई भी पुलिस में हैं। अभिषेक की पत्नी के पिता भी आईएएस अधिकारी और दादा पुलिस अधिकारी रहे हैं।

इस वजह से हुए थे सस्पेंड

अभिषेक सिंह ने 14 अगस्त 2013 को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग झांसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर मिली। इसके बाद उन्हे 11 अक्टूबर 2014 को सस्पेंड कर दिया गया था। बहाली होने के बाद 2015 में उन्हे हरदोई जिले के मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। मार्च 2015 में वह दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चले गए। पांच साल बाद दिल्ली से वापसी पर गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया था। गुजरात में उन्होने प्रेक्षक ड्यूटी का कार्यभार भी संभाल लिया था। लेकिन चुनाव के दौरान कार के साथ फोटो शेयर करने की वजह से उन्हे प्रेक्षक पद से हटा दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया। इस पर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था।


वेबसीरीज में भी कर चुके हैं काम

अभिषेक सिंह को पहली बार जुबिन नौटियाल के म्यूजिक एलबम में देखा गया था। इसके बाद वह कई गानों में नजर आए। सिर्फ यही नहीं, आईएएस अभिषेक सिंह ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन में अहम भूमिका भी निभाई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story