×

UP News: मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी को मिला सेवा विस्तार

Avanish Awasthi: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में 29 फ़रवरी 2024 तक के लिए सेवा विस्तार मिला हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 28 Feb 2023 12:05 PM GMT (Updated on: 28 Feb 2023 12:37 PM GMT)
Awanish Kumar Awasthi
X

File Photo of Awanish Kumar Awasthi (Pic: Social Media) 

UP News: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में 29 फ़रवरी 2024 तक सेवा विस्तार मिला हैं। इससे पहले उनकी नियुक्ति 28 फरवरी, 2023 तक के लिए सलाहकार, मुख्यमंत्री के अस्थायी पद पर की गई थी। वे मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देंगे। इस दौरान उन्हें अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा। उन्हें अंतिम आहरित सैलरी में शुद्ध पेंशन की राशि घटाने के बाद वेतन दिया जाएगा।

कई विभागों के रह चुके हैं प्रमुख

रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी विस्तार पाने की तमाम चर्चाओं के बीच 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उप्र.एक्सप्र्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को दे दिया गया था। उनके पास गृह के अतिरिक्त गोपन, जेल प्रशासन एवं सुधार, वीजा-पासपोर्ट, धर्मार्थ कार्य विभाग और सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी थी। वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और डीजी जेल भी थे। ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उनके पास थी।

अवनीश अवस्थी 1984 के बाद सबसे लंबे समय 3 वर्ष 1 माह तक गृह विभाग का प्रमुख रहने का रिकॉर्ड कायम कर गए। उनका कार्यकाल एक अगस्त, 2019 से 31 अगस्त, 2022 तक था। उनके सेवानिवृत्ति के सम्मान में पुलिस विभाग की तरफ विदाई सम्मान समारोह का अयोजन किया गया था। लखनऊ के सप्रू मार्ग स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस में उनके सम्मान में कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान की ओर से यह आयोजन किया गया था। इसमें लखनऊ में नियुक्त एसपी से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story