×

सीनियर IAS ऑफिसर ने किया सुसाइड, 1 महीने पहले ही कर ली थी मरने की प्लानिंग

प्रमुख सचिव होमगार्ड संजीव दुबे ने गुरुवार (29 दिसंबर) को सुसाइड कर ली। उनका शव 14 गौतमपल्ली स्थित आवास पर कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

tiwarishalini
Published on: 30 Dec 2016 12:00 AM IST
सीनियर IAS ऑफिसर ने किया सुसाइड, 1 महीने पहले ही कर ली थी मरने की प्लानिंग
X

लखनऊ: प्रमुख सचिव होमगार्ड संजीव दुबे ने गुरुवार (29 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। उनका शव 14 गौतमपल्ली स्थित आवास पर कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर मुख्य सचिव राहुल भटनागर, एसएसपी मंजिल सैनी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंदे से शव को उतारा। संजीव दुबे 1987 बैच के आईएएस ऑफिसर थे। संजीव कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं।

बीमारी से तंग आकर उठाया कदम

-डीआईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि संजीव दुबे ने काफी पहले ही सुसाइड का प्लान बना लिया था।

-घटनास्थल से एक सुसाइड नोट और डायरी बरामद हुई है।

-डीआईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि संजीव दुबे फाइप्रोमाइलेजिया और ऑस्टियोपोरिसिस से पीड़ित थे।

-सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जानते हैं कि इन बीमारियों से कुछ सालों में वह विकलांग हो सकते हैं।

-इसलिए विकलांग होने से बेहतर है कि मौत को चुन लें।

एक महीने पहले से कर ली थी सुसाइड की प्लानिंग

-डीआईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि जो डायरी बरामद हुई है उसके मुताबिक संजीव दुबे एक महीने पहले से सुसाइड की प्लानिंग कर रहे थे।

-इसके लिए उन्होंने घर पर एक लोहे का एक एंगल लगवाया था।

-डायरी में अलग-अलग रस्सी के साइज और उससे फांसी लगाने से होने वाली मौत के रिसर्च को लिखा हुआ है।

-इतना ही नहीं, डायरी में सुसाइड में इस्‍तेमाल होने वाली रस्सी का साइज भी लिखा हुआ है।

नौकर ने दी जानकारी

-पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी संजीव दुबे के नौकर ने उनके पीए को दी।

-जिसके बाद संजीव दुबे के पीए ने पुलिस को सूचना दी।

-पुलिस ने शव को पोस्ट माॅर्टम के लिए भेजा है।

पत्नी और बेटी थी शहर से बाहर

-पुलिस के मुताबिक, सुसाइड के कारणों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

-घटना के समय प्रमुख सचिव होमगार्ड की पत्नी और बेटी शहर से बाहर थीं।

-पुलिस ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी है।



सीएम अखिलेश ने दुःख व्यक्त किया

-सीएम अखिलेश ने प्रमुख सचिव होमगार्ड संजीव दुबे की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

-सीएम ने संजीव दुबे की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज ...

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story