TRENDING TAGS :
UP IAS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अफसर इधर से उधर, अयोध्या के डीएम का हुआ ट्रांसफर
UP IAS Transfer: इससे पहले बीते सोमवार को शासन ने 09 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था।जारी सूची के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। प्रशासनिक महकमे में बुधवार को फिर से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। शासन ने 16 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। IAS आशुतोष मोहन अग्निहोत्री विशेष सचिव मुख्यमंत्री कन्नौज के नए जिलाधिकारी बनाए गए , वहीं, चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को हटाकर उन्हें विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग बनाया गया है। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अमेठी की डीएम प्रियंका निरंजन और बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को भी उनके पदों से हटा दिया गया है।
आईएएस अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, गोरखपुर जिले की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया, जबकि जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साइ तेजा को नगर आयुक्त बनाकर प्रयागराज भेजा गया है। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं भेजा गया है।
बदायूं की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अमेठी जिलाधिकारी निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा, सहारनपुर नगर निगम के आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
कल 9 IAS अफसरों का हुआ था तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया था। योगी सरकार ने 9 आईएएस अफसरों को एक विभाग से हटाकर दूसरे विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी। इस फेरबदल में कई अहम विभागों के अधिकारी शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में रहे गन्ना आयुक्त पीएन सिंह, जिन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। उनकी जगह अब प्रमोद कुमार उपाध्याय को नया गन्ना आयुक्त बनाया गया है।
प्रशासनिक हलकों में यह फेरबदल इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें कई बड़े और असरदार पदों पर बदलाव किया गया है। समाज कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनात समीर वर्मा को अब उत्तर प्रदेश का महानिरीक्षक, निबंधन बना दिया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को खाद्य एवं रसद विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।