×

इलाज के लिए जा रहे है KGMU, तो रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपका मरीज गंभीर स्थिति में है और आप राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में उपचार के लिए रुख कर चुके हैं तो वहां पहुंचते यह निश्चित कर लें कि क्या ऑक्सीजन गैस सिलेंडर तो है ना।

priyankajoshi
Published on: 13 Aug 2017 12:35 PM GMT
इलाज के लिए जा रहे है KGMU, तो रखें इन बातों का ध्यान
X

लखनऊ : अगर आपका मरीज गंभीर स्थिति में है और आप राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में उपचार के लिए रुख कर चुके हैं तो वहां पहुंचते यह निश्चित कर लें कि क्या ऑक्सीजन गैस सिलेंडर तो है ना। क्योंकि बीते कुछ सालों से केजीएमयू में ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों के चोरी होने का दौर जारी है।

अब तक 151 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर गायब हो चुके हैं। इसको लेकर केजीएमयू प्रशासन ने एफआईआर भी करवा रखी है। दूसरी ओर आला अधिकारी जांच करने में लगे हैं। ऑक्सीजन गैस सिलेंडर चोरी का मामला अभी हाल में तब उठा जब मरीजों को ऑक्सीजन गैस की कमी हुई थी। इसके बाद से केजीएमयू में यह मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में केजीएमयू में मरीज भर्ती करने से पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि ऑक्सीजन गैस उपलब्ध है कि नहीं।

61 सिलेंडर गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज है

पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के 61 छोटे सिलेंडर गायब हैं। प्रॉक्टर प्रोफेसर आर ए कुशवाहा ने चौक थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक गायब सिलेंडरों के कोई सुराख नहीं मिले हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

बाल रोग विभाग से गायब हुए थे सिलेंडर

केजीएमयू में बाल रोग विभाग के ऑक्सीजन प्लांट से बाकी सिलेंडर गायब हुए हैं। यहां केवल 35 फीसदी सिलेंडर ही बचे हैं। बाकी सिलेंडर गायब हो चुके हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई में दिक्कत आई थी। तभी से सिलेंडर चोरी का मामला चल रहा है। अभी तक गायब सिलेंडर नहीं मिले हैं।

पूरी तरह से चल रहा है खेल

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का आरोप जिस कंपनी पर लगा है वही अभी वर्तमान समय में सिलेंडर सप्लाई का कार्य भी कर रही है। मजे की बात तो यह है कि कंपनी पर चोरी का एफआईआर भी दर्ज है। लेकिन लाइसेंस भी फिर से जारी हो चुके हैं। ऐसे में केजीएमयू और कंपनी पूरी तरह से मिली दिख रही है।

आगे पढ़ें खबर...

कर्मचारियों की है मिली भगत

सप्लाई करने वाली कंपनी के कर्मचारियों की मिली भगत से सिलेंडर गायब होने का खेल चल रहा है। आए दिन केजीएमयू कर्मचारी और कंपनी के लोगों में बहस होती रहती है। सिलेंडर चोरी का आरोप लगी कंपनी से ही वर्तमान में सप्लाई करवाना केजीएमयू की लापरवाही दिखा रहा है।

सीएमएस के डॉक्टर का क्या कहना है?

सीमएस के डॉ एसएन शंखवार ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। जब तक पूरा मामला साफ नहीं हो जाता है कुछ भी नहीं कह सकते हैं। फिलहाल मरीजों को ऑक्सीजन गैस की कमी नहीं है। परिसर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story