×

होली से परहेज है तो हिजाब पहनें या फिर घर पर रहें...योगी सरकार के मंत्री की फिसली जुबान

Minister Raghuraj Singh on Holi: अलीगढ़ में योगी सरकार के मंत्री ठा. रघुराज सिंह के बयान ने होली का माहौल बिगाड़ दिया है। दरअसल एक बयान में मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दे डाला।

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 March 2025 12:17 PM IST
minister raghuraj singh
X
minister raghuraj singh

Minister Raghuraj Singh on Holi: योगी सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने होली को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। जिसके बाद सियासत शुरू हो गयी है। योगी सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि होली पर जिसे भी रंगों से परहेज है वह राज्य छोड़कर चला जाए या फिर तिरपाल का हिजाब पहने। जिस तरह मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं। रंगों से जिन पुरूषों को दिक्कत है। वह भी तिरपाल पहन लें ताकि उनका शरीर और टोपी बच जाए और अगर यह सब नहीं कर सकते हैं। तो अपने घर पर ही रहें।

मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के इस बयान ने सियासत को पारा हाई कर दिया है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस बयान को लेकर जमकर निषाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान में अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा करने की स्वतंत्रता है। किसी को भी यह कहना कि होली के दिन घर से न निकलिए। यह संविधान की अवहेलना है। वहीं योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह के बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहेगा। किसी भी भावना को आहत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

होली में बाधा पहुंचाने वाले जायेंगे जेलः रघुराज सिंह

अलीगढ़ में योगी सरकार के मंत्री ठा. रघुराज सिंह के बयान ने होली का माहौल बिगाड़ दिया है। दरअसल एक बयान में मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि होली के रंगों से जिसको भी ऐतराज है वह अपने घर पर रहे। या फिर मुस्लिम महिलाओं की तरह तिरपाल का हिजाब पहन लें। जिससे उसका शरीर और टोपी रंगों से बचा रहे। वह यह विवादित बयान देने के बाद यहीं नहीं रूके। उन्होंने आगे यह कह डाला कि होली पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों के लिए तीन जगहें हैं- या तो जेल जायेंगे, या फिर राज्य छोड़ दें और यह दोनों न हो सके तो फिर यमराज के पास नाम लिखवा लें।

मंत्री रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनवाया जाएगा। जुमे की नमाज पर भी मंत्री रघुराज सिंह की जुबान फिसल गयी। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज तो साल 52 दिन आती है लेकिन होली तो साल में एक ही दिन मनायी जाती है। ऐसे में एक दिन थोड़ी देरी से ही नामज पढ़ लें और अगर होली खेलने के समय ही नमाज पढ़ना है तो फिर एक सुझाव है कि जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं। उसी तरह तिरपाल का हिजाब पहन लें। ताकि शरीर और टोपी रंगों से बच सके। योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह के इस बयान के बाद सियासी हंगामा शुरू हो गया है।

संविधान की अवहेलना करना गलतः अवधेश प्रसाद

योगी सरकार के मंत्री के होली पर दिये गये बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रस्तावना, भारत के संविधान की आत्मा है। जब संविधान की आत्मा में ही धर्म के अनुसार पूजा करने की स्वतंत्रता दी गयी है तो फिर किसी का भी यह कहना कि होली के दिन घर से न निकलें या फिर नमाज न पढ़ें। यह तो सरासर संविधान की अवहेलना है। अगर किसी को भी शांति भंग होने की आशंका है तो सरकार का काम है कि कानून व्यवस्था कायम रखे।

वहीं योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। होली पर सांप्रदायिक सौहार्द से कोई खिलवाड़ नहीं होगा। किसी की भी भावना को आहत नहीं होने दिया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story