×

AAP को झटका: आजमी ने भी छोड़ी पार्टी, केजरीवाल को बताया तानाशाह

Newstrack
Published on: 3 May 2016 8:40 AM GMT
AAP को झटका: आजमी ने भी छोड़ी पार्टी, केजरीवाल को बताया तानाशाह
X

लखनऊ: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) में फिर बगावत के सुर उमड़ने लगे हैं। पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व सांसद इलियास आजमी ने केजरीवाल को तानाशाह करार देते हुए संगठन से इस्तीफा दे दिया है।

आजमी के आरोप

-इलियास आजमी ने कहा कि पार्टी में व्यक्तिवाद हावी हो गया है।

-केजरीवाल के अलावा किसी को भी अपना विचार रखने का अधिकार नहीं है।

-उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद सीएम केजरीवाल को कुछ लोंगों ने घेर लिया है।

-नेतृत्व में चंद लोग ही फैसले लेते हैं। अन्य किसी को पार्टी में कोई तरजीह नहीं दी जाती।

यह भी पढ़ें...सुल्तानपुर में दिल्ली सरकार! मंत्रियों संग संजय के घर पहुंचे केजरीवाल

अन्ना आंदोलन के दौरान इलियास आजमी अन्ना आंदोलन के दौरान इलियास आजमी

-इस दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव की जमकर प्रशंसा की।

-इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी नीतीश या फिर योगेंद्र यादव से नजदीकियां बढ़ रही हैं।

-हालांकि आप छोड़कर वे किस पार्टी में जाएंगे इसका खुलासा आजमी ने नहीं किया।

-आजमी ने केजरीवाल पर उस समय हमला बोला जब वे लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर थे।

यह भी पढ़ें...केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा, आम आदमी सेना ने उछाला जूता

ilias-azmi

आजमी के बयान को बताया झूठा

- पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने आजमी के इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि आजमी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

- महेश्वरी के मुताबिक आजमी के सारे आरोप झूठेे हैं। उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी यह हम नहीं जानते।

- संगठन में व्यक्तिवाद हावी है, यह कहना गलत है। संगठन के सभी फैसले हम सभी मिल-जुलकर लोकतांत्रिक पद्धति से लेते हैं।

- आखिर तीन साल तक पार्टी में रहने वाले आजमी को अचानक फैसले अलोकतांत्रिक क्यों लगने लगे।

कौन है इलियास आजमी

- बसपा से सांसद रहे इलियास आजमी अन्ना आंदोलन से जुड़े और व्यक्तिवाद का विरोध कर अन्ना का समर्थन किया।

- आजमी आप पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे।

- पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चयन में आजमी को तवज्जो नहीं मिली।

- वे पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।

लगाया मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप

- आजमी का आरोप है कि दिल्ली सरकार में पिछड़ों और मुसलमानों की उपेक्षा हो रही है।

- उन्होंने कहा कि व्यक्तिवाद की वजह से हमने बसपा छोड़कर अन्ना आंदोलन में साथ दिया।

-इसके बाद स्वराज की भावना से गठित आप के साथ चले गए।

- आजमी का आरोप है कि पार्टी में कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में व्यक्तिवाद हावी होता चला गया।

क्या हो सकता है आजमी का अगला कदम

- आजमी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव की तारीफ की।

- बिहार की जनता के फैसले को सही बताते हुए आजमी ने कहा कि इससे बिहार का विकास होगा।

- योगेंद्र यादव के किसान आंदोलन को भी सराहा।

नीचे की स्‍लाइड्स में देखें तस्‍वीरें... [su_slider source="media: 33869,33872,33871,33870,33868,33859,33864,33865,33866,33867" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"]आखिरकार बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपनी शादी की हर रस्म को बहुत एंजॉय किया। इनकी शादी में इनके फैमिली मेंबर्स के अलावा फ्रैंड और बॉलीवुड की कई सेलीब्रेटिज भी शामिल हुए। शादी और रिसेप्शन में शाहरुख़ खान, सलमान खान, बच्चन्स फैमिली, प्रीति जिंटा, सोनम कपूर, सुष्मिता सेन और भी कई लोग शामिल थे।[/su_slider]

Newstrack

Newstrack

Next Story