UP News: यूपी में आज OPD भी बंद, नहीं हो सकेगा इलाज, 24 घंटे हड़ताल पर डॉक्टर

UP News: कोलकाता रेप केस के बाद देश भर के डॉक्टरों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश में IMA ने सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए हड़ताल शुरु कर दिया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 Aug 2024 4:45 AM GMT
UP News
X

डॉक्टरों का हड़ताल (Pic: Social Media)

UP News: कोलकाता की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश समेत देश के डॉक्टरों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई में देरी को लेकर लोगों में भी आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। इसके विरोध में डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। आज यानी शनिवार की सुबह 6 बजे सीनियर डॉक्टरों समेत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े चिकित्सकों के तमाम संगठन भी रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में उतर आए हैं। उत्तर प्रदेश के डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर हैं। इस दौरान कोई भी डॉक्टर काम पर नहीं होगा। अस्पताल में सभी तरह की OPD और इलेक्टिव सर्जरी भी पूरी तरफ ठप हैं।

सिर्फ इमरजेंसी में इलाज

डॉक्टरों ने हड़ताल के दौरान केवल इमरजेंसी के मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। इससे अन्य मरीजों को आज उत्तर प्रदेश में कोई इलाज नहीं मिल सकेगा। ऑपरेशन की तारीखें टाल दी गई हैं। मरीजों को खास दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लंबी लाइनें लगी हैं। हजारों की संख्या में मरीजों को बिना इलाज के तड़प रहे हैं। मरीजों के साथ तीमारदारों को भी इससे काफी परेशानी हो रही है।


चार दिन से चल रहा हड़ताल

राजधानी लखनऊ में रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रदर्शन का आज पांचवा दिन है। हड़ताल की वजह से केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई और बलरामपुर समेत कई अस्पतालों ने ओपीडी सेवाओं से लेकर जांच और सर्जरी बंद कर दिया है। हजारों मरीजों को डॉक्टरों के लौटने का इंतजार है। बहुतों को बिना इलाज के निराश होकर लौटना पड़ा है। कल यानी शुक्रवार की शाम को रेजिडेंट्स डॉक्टरों ने 1090 चौराहे पर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। आज शनिवार को आईएमए ने देशभर में सुबह 6 बजे से कल रविवार सुबह 6 बजे तक इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य को बंद करने का फैसला लिया है।


डॉक्टरों से मिले डिप्टी सीएम

कल यानी शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि सरकार डॉक्टरों के साथ है। कोलकाता की घटना को लेकर सभी के मन में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लोहिया अस्पताल में एक कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की। उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story