×

UP Rainfall Alert: यूपी में बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड के बीच 11 से 13 जनवरी हो गिरेगा पानी

UP Rainfall Alert: लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी के साथ-साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है।

Jugul Kishor
Published on: 11 Jan 2023 4:08 AM GMT (Updated on: 11 Jan 2023 4:28 AM GMT)
UP Rainfall Alert
X

UP Rainfall Alert  (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी के साथ-साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि पश्चिमी यूपी में दो दिन बाद भीषण ठंड बढ़ने की संभावना है और तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लोगों को फिल्हाल सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। बीते 24 घंटों के अंदर इटावा उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जनपद रहा है। जहां रात में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में 11 से 13 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों के मौसम पर भी पड़ेगा।

लखनऊ समेत कई जनपदों में विजिबिलटी जीरो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानुपर, मेरठ, गाज‍ियाबाद, बहराइच, शामली, बागपत, अयोध्‍या, गोरखपुर, उन्‍नाव, कन्‍नौज, मुरादाबाद, प्रयागराज सह‍ित आसपास के शहरों में बुधवार (11 जनवरी 2023) की सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलटी जीरो रही। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने के चलते सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूर्वांचल के जिलों में घने कोहरे समेत प्रदेश के कई जिलों में शीत दिन के आसार हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story