×

बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने बहु को किया आग के हवाले, पिता ने दी तहरीर

राजकुमारी के ससुर करन ने बताया खाना बनाते समय राजकुमारी आग की चपेट में आ गई थी उसे गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Shivakant Shukla
Published on: 31 March 2019 4:56 AM GMT
बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने बहु को किया आग के हवाले, पिता ने दी तहरीर
X

बरेली: यहां एक महिला को संतान नहीं होने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। मृतक महिला के पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना आँवला के पुराना ढाल निवासी राजकुमारी की शादी पांच साल पहले हुई थी। लेकिन वह किसी बच्चे को जन्म नहीं सकी। जिसके चलते महिला को पति सहित सुसराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। जिसके चलते महिला को सुसराल वालों ने आग के हवाले दिया जिससे महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें— शराब दुकानों के लाइसेंस की सिक्योरिटी ई-पेमेन्ट या NSC के जरिए की जा सकती है: कोर्ट

मृतक राजकुमारी के पिता खेमकरन गांव ने बताया कि राजकुमारी की शादी 5 साल पहले उमेश से की थी दहेज़ भी काफी दिया था लेकिन राजकुमारी के कोई बच्चा नहीं हुआ। इसलिए ससुराल में पति उमेश,ससुर करन, सास सुन्दरी, जेठ मुकेश ने जला कर मार दिया। वहीं लड़की के पिता ने अपनी बेटी के सुसराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए थाना आवला में तहरीर दी है।

राजकुमारी के ससुर करन ने बताया खाना बनाते समय राजकुमारी आग की चपेट में आ गई थी उसे गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें— 31 मार्च: बाबा साहब को मरणोपरांत भारत रत्न, जानें आज के दिन से जुड़ी कई बातें

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story