×

हैवानियत की हदें पार! युवक ने 85 वर्षीय वृद्धा से किया दुष्कर्म

कुकर्म के बाद युवक ने उसके पास से रखा सारा सामान भी लूट लिया, इस घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की लड़की की दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Harsh Pandey
Published on: 10 Dec 2019 9:59 AM GMT
हैवानियत की हदें पार! युवक ने 85 वर्षीय वृद्धा से किया दुष्कर्म
X

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक युवक द्वारा 85 साल की वृद्ध महिला के साथ न सिर्फ बलात्कार किया गया है बल्कि उसे बुरी तरह चोट भी पहुंचाई है।

दरअसल, कुकर्म के बाद युवक ने उसके पास से रखा सारा सामान भी लूट लिया, इस घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की लड़की की दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने वृद्ध महिला का मेडिकल कराने क लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है।

दरअसल, सुल्तानपुर जिले में हैवानियत का एक चेहरा और नजर आया है, जहां पूरा देश बलात्कार को लेकर गुस्से में है, वहीं ऐसे में एक युवक ने 85 साल की वृद्ध महिला के साथ न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसके बाद उसका सारा सामान भी लूट कर फरार हो गया।

यह है पूरा मामला...

घटना के मुताबिक सुल्तानपुर जिले की रहने वाली 85 वर्षीय वृद्ध महिला दिशा घर जाने के लिए ऑटो पर बैठी, इसके बाद उसने ऑटो चालक से अपने आवास पर जाने का रास्ता बताया ऑटो चालक उसे लेकर भूलवश शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर चला गया।

चूंकि मामला रात का था, लिहाजा ऑटो चालक ने उसे वही उतार दिया और चला गया। इसके बाद एक साइकिल सवार युवक वहां पहुंचा और उसने जबरन वृद्धा को अपनी साइकिल पर बैठाया और सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने घंटों वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किया।

rape case

महिला के विरोध करने पर उस युवक ने महिला को बुरी तरह मारा-पीटा और उसने महिला के पास रखा सारा सामान छीना और फरार हो गया। यह घटना 3 दिन पहले की है। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया, फिर किसी ने सूचना दी तो परिजनों ने वृद्ध महिला को वहां से लाकर घर लाया, तो उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। घटना सुनकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

वीडियो बनाकर, किया वायरल...

आपको बताते चलें कि यह घटना 3 दिन पहले की है और यह बात छुपी की छुपी रह जाती लेकिन किसी ने वृद्ध महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

85 साल की वृद्ध महिला के साथ बलात्कार की इस घटना को सुनकर पूरा जिला सिहर गया, आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी और उसने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की और पीड़ित महिला की लड़की द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। पुलिस ने वृद्ध महिला को अस्पताल भेजा और उसका मेडिकल कराया

पुलिस अधीक्षक ने कहा...

हिमांशु कुमार, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, ने कहा कि आज महिला के परिजनों थाने पर आए थे उन्होंने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है और 5 तारीख को जब भी अपने घर जा रही थी तो एक साइकिल सवार के नशे में था वहीं को घर ले जाने के बहाने उनके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ी...

इस वक्त हिंदुस्तान में बलात्कार को लेकर लोग जागरूक हैं और इसके खिलाफ लगातार मुहिम भी चला रहे हैं, हैदराबाद हो या उन्नाव हर जगह का कांड इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऐसे में सुल्तानपुर जिले में 85 साल की वृद्ध महिला के साथ बलात्कार का यह मामला अपने आप में एक शर्मनाक कांड है, जाहिर है समाज को इस वक़्त जागरुक होने की जरूरत है ताकि ऐसे घटना पर लोगों की निगाहें रहें और ऐसे कांड होने से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर संजीदगी से जांच पड़ताल कर रही है।

सूचना आयुक्त और बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का आरोप

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story