×

चलती ट्रेन में सिगरेट पीने के लिए मना किया तो युवक ने महिला की कर दी हत्या

Manali Rastogi
Published on: 10 Nov 2018 5:52 AM GMT
चलती ट्रेन में सिगरेट पीने के लिए मना किया तो युवक ने महिला की कर दी हत्या
X
फ़ाइल फोटो

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में चलती ट्रेन मे महिला की गला घोटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने ट्रेन मे चङे युवको को सिगरेट से मना किया था। सिगरेट पीने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हे। ट्रेन को स्टेशन पर रूकवाकर महिला के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल जीआरपी ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: आज या कल हो सकता है गोवा के नेतृत्व में परिवर्तन का ऐलान

मृतक महिला के बेटे रंजीत कुमार ने बताया कि वह घटना बरेली स्टेशन से निकलते ही हुइ है। वह अपनी 45 साल की मां चिंता देवी के साथ पंजाब से बिहार जा रही थी। ट्रेन नंबर 18104 टाटा अमृतसर से ट्रेन जैसे बरेली स्टेशन से निकली तो स्टेशन पर ही कुछ लोग ट्रेन पर चङे। तभी युवको ने महिला के सामने ट्रेन सिगरेट पीने लगे। जब महिला ने सिगरेट पीने से युवको ने इंकार कर किया।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में टीपू जयंती पर घमासान, सीएम कुमार स्वामी ने कार्यक्रम से किया किनारा

तभी युवको और महिला के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना हो गया कि युवको ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। मां को बचाने के लिए जब बेटा आया तो उसको भी पीटना शुरू कर दिया गया। इतने मे युवक ने महिला को गिरकर उसके गले पर पैर रखकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: अब श्री श्री रविशंकर के शरण में आई देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI

ट्रेन को स्टेशन पर रूकवाया गया और शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी सीओ कृष्ण कुमार का कहना है कि ट्रेन मे सिगरेट पीने को लेकर युवको से विवाद हो रहा था।

विवाद होने पर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story