×

लखनऊ: राज भवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, पुष्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

बागवानी फसलों की विविधता को एक स्थान पर जनसाधारण को दिखाए जाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। यह प्रदर्शनी उत्तर भारत की सबसे पुरानी, समृद्ध एवं अनूठी प्रदर्शनी है।

Chitra Singh
Published on: 6 Feb 2021 10:33 AM GMT
लखनऊ: राज भवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, पुष्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
X
लखनऊ: राज भवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, पुष्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: राज भवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2021 का आज शुभारम्भ हुआ। यह प्रदर्शनी तीन दिन के लिए 6 से 8 फरवरी, तक आयोजित की गयी है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां उद्घाटन किया।

उत्तर भारत की सबसे पुरानी प्रदर्शनी

ज्ञातव्य है कि बागवानी फसलों की विविधता को एक स्थान पर जनसाधारण को दिखाए जाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। यह प्रदर्शनी उत्तर भारत की सबसे पुरानी, समृद्ध एवं अनूठी प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, राजभवन, एच0ए0एल0, अधीक्षक राजकीय उद्यान, लखनऊ नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तथा प्रदेश के विभिन्न अंचलों के किसानों द्वारा किया जा रहा है।

जैविक खेती में अपार सम्भावनाएं

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती में अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। इसे बढ़ावा देना वर्तमान समय की मांग है। जैविक खेती अपनाने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय को दोगुना करने के सपने को पूरा किया जा सकता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों को डेढ़ गुना एमएसपी दिया जा रहा है।

cm yogi

आवश्यकताओं के साथ बदली प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 वर्ष पूर्व जब वे अपने कार्यकाल की प्रथम प्रदर्शनी में राज भवन आए थे, तब किसानों, पुष्प उत्पादकों इत्यादि ने उस समय की आवश्यकताओं के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया था। 4 वर्ष के दौरान अब आवश्यकताओं के साथ-साथ प्राथमिकताएं भी बदली हैं। आज की प्रदर्शनी में पारम्परिक फल, सब्जी, पुष्प फसलों के प्रदर्शन के अलावा जैविक फल, सब्जी, पुष्प का भी प्रदर्शन किया गया है।

लखनऊ: गायत्री प्रजापति पर बड़ी खबर, ED फिर करेगी पूछताछ

उत्पादन में बढ़ोत्तरी व कृषि विविधीकरण की भूमिका

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने में कृषि की लागत कम करते हुए उत्पादन में बढ़ोत्तरी तथा कृषि विविधीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे किसानों की आय तेजी से बढे़गी। उन्होंने कहा कि झांसी की एक छात्रा बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दे रही है। गत माह वहां स्ट्रॉबेरी महोत्सव आयोजित किया गया। बुन्देलखण्ड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन देश व प्रदेश के लिए नया सन्देश है।

PM ने की गुरलीन के प्रयासों की सराहना

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड में स्ट्रॉबेरी की सफलतापूर्वक खेती के लिए झांसी की इसी छात्रा कुमारी गुरलीन चावला के प्रयासों की सराहना की है। एक अन्य किसान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उसने डेढ़ एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की फसल उगाई, जिसमें उसकी लागत 6 लाख रुपए आयी, जबकि फसल 40 लाख रुपए में बिकी।

CM Yogi

कृषि विविधीकरण

इस प्रकार विविधीकरण के माध्यम से उस किसान को 34 लाख रुपए की आय हुई। किसान इस प्रकार के नए प्रयोगों और कृषि विविधीकरण से अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट और ब्लैक राइस उगाने वाले किसानों का भी उल्लेख किया। ब्लैक राइस उगाने वाले किसानों को उनकी उपज का मूल्य 700 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।

हरदोई: मासूम की हत्या का खुलासा, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

किसान बेहद मेहनती

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान बेहद मेहनती हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान भी मेहनत में कोई कमी नहीं की। किसानों की मेहनत से आज देश और प्रदेश में अनाज का प्रचुर भण्डार मौजूद है। प्रधानमंत्री जी के ‘आत्म निर्भर भारत’ अभियान में किसान अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रदेश में 119 चीनी मिलों का संचालन किया गया। गन्ना किसानों की मेहनत से आज भारत प्रचुर मात्रा में चीनी का निर्यात कर रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का भी बड़ा योगदान है। इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इसके बाद राजयपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए फल, शाकभाजी एवं पुष्प स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story