TRENDING TAGS :
Independence Day 2022: आगरा में 5 जगहों पर 50 फीट ऊंचा तिरंगा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभागकी तैयारियां तेज
Agra News: देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश की आन बान और शान तिरंगा घर-घर नजर आ रहा है। लोगों में देशभक्ति का जुनून जगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
आगरा में किले पर लगा तिरंगा (फोटों न्यूज नेटवर्क)
Agra Latest News: देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश की आन बान और शान तिरंगा घर-घर नजर आ रहा है। लोगों में देशभक्ति का जुनून जगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए खास तैयारी की है। आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा पांच स्थानों पर 50 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जा रहा है। आगरा किला पर 50 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जा चुका है।
आगरा में यहां लगेंगे तिरंगा झंडा
जबकि चार अन्य जगहों पर तिरंगा लगाने की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही है । आगरा किला के अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ऐतिहासिक इमारत फतेहपुर सिकरी , सिकंदरा मकबरा , रामबाग और कर्बना स्थित सीआईएसएफ यूनिट में 50 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने जा रहा है। आज फतेहपुर सिकरी में 50 फीट ऊंचा तिरंगा लगा दिया जाएगा। तिरंगे को फहराने के लिए हाई मास्क पोल स्थापित कर दिया गया है आज शाम तक कॉल पर तिरंगा फहरा दिया जाएगा लगा दिया गया है । इसके बाद 15 दिनों के अंदर सिकंदरा रामबाग और सीआईसी यूनिट पर भी 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा।
अधीक्षण बोले जरूरी प्रोटोकॉल का पालन
देश की आन बान और शान तिरंगा को लेकर जरूरी नियम बनाए गए हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद एएसआई डॉ राजकुमार पटेल ने कहा कि तिरंगे को लेकर सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। रात के वक्त सभी जगह रोशनी का पूरा इंतजाम किया जाएगा। तिरंगे की हर समय निगरानी भी की जाएगी।
आगरा किले पर तिरंगा देख खुश पर्यटक
आगरा किले पर 50 फीट लंबा तिरंगा देखकर शहर के लोग और पर्यटक खुश हो गए । जिसने भी तिरंगे को शान से फहरते देखा । उसने सैल्यूट मार कर जय हिंद बोला । आगरा के लिए पर तिरंगे की खूबसूरती देखते ही बन रही है । लाल पत्थर से बने केले के सामने शान से फहर रहा तिरंगा बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रहा है । लोगों में देशभक्ति की भावना जगा रहा है ।