×

Independence Day 2023: वीरता के लिए यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पदक

2023 स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यूपी पुलिस के 12 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यूपी पुलिस के 2836 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

By
Published on: 15 Aug 2023 7:01 AM GMT
Independence Day 2023: वीरता के लिए यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पदक
X
Independence Day 2023 (फोटो: सोशल मीडिया )

Independence Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य, उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

छह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय का पदक-

इसके अलावा छह पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय का पदक तथा 71 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से सेवा अभिलेखों के आधार पर 1154 पुलिसकर्मियों को अति विशिष्ट सेवा पदक व 941 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। इसके अलावा डीजीपी की ओर से सेवा अभिलेखों के आधार पर चार पुलिसकर्मियों को गोल्ड व 101 को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है।

2,836 पुलिसकर्मियों को सम्मान-

डीजीपी की तरफ से शौर्य के लिए 19 पुलिसकर्मियों को प्लेटिनम, 53 को गोल्ड व 252 पुलिसकर्मियों को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है। इसके अलावा सेवा अभिलेखों के आधार पर डीजीपी की ओर से 40 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा 179 को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है। शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है। 2,836 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक-

राष्ट्रपति का वीरता पदक पाने वालों में एडीजी तकनीकी सेवाएं मोहित अग्रवाल, एसपी डॉ. विपिन कुमार टांडा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ धर्मेश कुमार शाही, निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, राकेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गौतम, मुख्य आरक्षी यशवंत सिंह, आरक्षी मु.इमरान, प्रवीण कुमार व नवनीत कुमार यादव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में एडीजी भानु भाष्कर, डीआईजी डॉ. अखिलेश कुमार निगम, निरीक्षक मु.हाशिम, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, अब्दुल रईस खान, उपनिरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं।

सराहनीय सेवा के इन्हें पदक-

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में आइजी चंद्र प्रकाश (द्वितीय), एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, बृजेश सिंह, राजेश कुमार यादव, एएसपी निधि सोनकर, सुशील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार वर्मा, निरीक्षक मदन गोपाल, अमरीष कुमार, कामिनी राठौर, राम प्रकाश, बसंत कुमार दुबे, सूर्य कुमार सिंह वर्मा, राम सिंह यादव, शशिभूषण मिश्रा, अब्दुल रईस खान, महेन्द्र कुमार पाडेय, कंपनी कमांडर अंजनी कुमार सिंह, राम सिंह, रकम सिंह, गजेन्द्र पाल त्यागी, प्लाटून कमांडर सुरेन्द्र पाल सिंह, खदेरू प्रसाद, गया प्रसाद, प्रेम प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक मलखान सिंह यादव का नाम शामिल है। धर्मवीर राज, हंसराज यादव, कलेक्टर कुमार दीक्षित, मु.आदिल, रसल सिंह, रामतीरथ दुबे, जयवीर सिंह, मु.नईश सिद्दीकी, गोपाल बाबू, राजवीर शर्मा, रामकृपाल मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद, पवेंद्र सिंह चैहान, विजयी नारायण पांडेय, अर्जुन प्रसाद यादव, जाकिर हुसैन, मदनजी शुक्ला, राम प्रकाश, राजपाल सिंह, शेर सिंह, राम नरेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, रघुवीर सरन, मुख्य आरक्षी दिनेश प्रताप सिंह, मंगल सिंह, अभय नारायण यादव, विनोद कुमार तिवारी। विशेष चंद्र, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, महेन्द्र पाल गौतम, ज्वाला प्रसाद,कृष्णकांत पाडेय, सत्यपाल सिंह, ईश्वर चंद्र विद्या सागर, हल्के राम, राम दयाल सिंह, प्रमोद कुमार, राम सेवक, हरिनाथ यादव, हेम नारायण राम, जयशंकर सिंह तथा सिपाही नेम सिंह, उमाकांत सिंह व अशोक कुमार के नाम शामिल हैं।

Next Story