×

Lucknow News: जनेश्वर मिश्र पार्क में लगेगी देश की सबसे बड़ी वॉटर स्क्रीन, जानिए क्या होगा इसमें खास

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में देश की सबसे बड़ी वॉटर स्क्रीन लगने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने तैयारियां शुर कर दी है।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 3 March 2023 7:24 AM GMT
Lucknow News
X

जनेश्वर मिश्र पार्क (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में देश की सबसे बड़ी वॉटर स्क्रीन लगने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने तैयारियां शुर कर दी है। पार्क में लेजर शो का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। 18.50 करोड़ से लागत से लेजर शो का निर्माण किया जा रहा है। एक महीने में पूरा प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क में लगाये जा रहे वॉटर स्क्रीन में प्रदेश के इतिहास एवं सभ्यता को दिखाया जायेगा।

500 लोग एक साथ देख सकेंगे शो

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पार्क में वॉटर लेजर शो लगाने का फैसला लिया है। पार्क में 500 लोग कुर्सियों पर बैठकर एक बार में शो देख सकेंगे। पार्क में इसके अलावा लोगों के लिए 100 मीटर लंबी पीनी के फव्वारों की स्क्रीन लगायी जाएगी। जिससे पार्क की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जायेगी। जनेश्वर मिश्र पार्क को एशिया का सबसे सुंदर पार्क माना जाता है। पार्क को समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता जनेश्वर मिक्ष की याद में अखिलेश यादव ने बनवाया था।

जनेश्वर मिश्र पार्क को 168 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पार्क को लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर विकसित किया गया है। पार्क तकरीबन 376 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 6 अगस्त 2012 को पार्क की आधारशिला रखी थी। 5 अगस्त 2014 को इस पार्क का उद्घाटन किया गया था।

जानें क्या होती है वाटर स्क्रीन?

वॉटर स्क्रीन में पानी के सतह पर डिजिटल उपकरणों के माध्यम से दृश्यों को दिखाया जाता है। जिसमें तस्वीरें हवा में तैरती हुई दिखायी देती हैं। पानी के पर्दे पर तस्वीरों का दिखना दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देता है। वॉटर स्क्रीन ज्यादातर बड़े और बाहरी स्थानों जैसे कि झील, समुद्र, जलाशय, स्विमिंग पूल और पार्क आदि में लगाई जाती है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story