×

शादी का रजिस्ट्रेशन कराकर लौट रहे हिन्दुस्तानी पति और जर्मन पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के शिकार हुए पति पत्नी शादी रजिस्टर्ड कराने के लिए गए थे दिल्ली गए हुए थे, जो दिल्ली से आगरा की ओर लौट रहे थे।

By
Published on: 10 March 2017 4:25 AM GMT
शादी का रजिस्ट्रेशन कराकर लौट रहे हिन्दुस्तानी पति और जर्मन पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
X

आगरा: आगरा और मथुरा के बॉर्डर पर बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरूवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की मौत हो गई। मृत दंपत्ति कानपुर के रहने वाले थे। मृतक अविजित सोनी अपनी विदेशी पत्नी ऋचा सोनी के साथ दिल्ली से आगरा की ओर आ रहे थे।

कैसे हुआ यह हादसा

आगरा की तरफ जाने वाली 131 माइल स्टोन पर ये सड़क हादसा हुआ है। लोग बताते हैं कि बलदेव थाना छेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रक्टर से टकराने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को आगरा के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह कहना है पुलिस का

पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के शिकार हुए पति पत्नी शादी रजिस्टर्ड कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे, जो दिल्ली से आगरा की ओर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का नाम ऋचा सोनी है, जो जर्मनी की रहने वाली हैं। मृतक महिला ऋचा सोनी ने कानपुर निवासी अविजित से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी ।

Next Story