×

UP Train Time Table: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! एक अक्टूबर से यूपी की इन ट्रेनों का बदल जाएगा टाइम, देखें लिस्ट

UP Train Time Table: भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी लिस्ट आज रात 12 बजे के बाद यानी (एक अक्टूबर) से लागू हो जाएगी। साथ ही कुछ ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई गई है।

Jugul Kishor
Published on: 30 Sep 2023 2:39 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2023 9:18 AM GMT)
Train Time Table
X

भारतीय रेलवे (सोशल मीडिया)

UP Train Time Table: भारतीय रेलवे ने आज शनिवार (30 सितंबर) को उत्तर प्रदेश की ट्रेनों का समय बदलते हुए नई समय सारिणी लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी लिस्ट आज रात 12 बजे के बाद यानी (एक अक्टूबर) से लागू हो जाएगी। साथ ही कुछ ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई गई है। ऐसे में यदि आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, या फिर बना लिया है तो आपको घर से निकलने से पहले बदली गई सूची जरुर चेक कर लेनी चाहिए। नहीं तो समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि एक अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में किन-किन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

भारतीय रेलवे की ओर से नई समय सारिणी लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी की गई नई समय सारिणी लिस्ट के मुताबिक यूपी में नौचंदी एक्सप्रेस का समय रविवार से बदल जाएगा। सहारनपुर-मेरठ सिटी से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अब सुबह 9.50 की जगह 6.30 बजे ही प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी। प्रयाराज संगम से गाड़ी संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस की रवानगी पहले की तरह ही 5.20 बजे ही होगी। जो अगले दिन 7.45 बजे मेरठ सिटी एवं 10.40 बजे सहारपुर पहुंच जाएगी। हालांकि वापसी में गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी सहारनपुर से शाम 5.25 की जगह दोपहर 2.15 बजे चलेगी। इसके अलावा देवबंद 2.43-2.45 बजे, मुजफ्फरनगर 3.00-3.05 बजे और मेरट सिटी शाम 4.35 बजे पहुंचेगी। मेरठ में अब यह 35 मिनट की जगह केबल पांच मिनट रूकेगी। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामउ, लखनऊ, बछरावां, रायबरेली, लक्ष्मनपुर, ऊंचाहार, कुंडा, फाफामऊ, प्रयाग सुबह 3.08-6.10 बजे होते हुए प्रयाराज संगम सुबह 6.30 बजे पहुंच जाएगी।

27 ट्रेनों की बढ़ाई गई रफ्तार

भारतीय रेलवे के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में 27 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है। लिंक, डबल डेकर, ओखा, देहरादून-इंदौर समेत 22 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के सफर से पांच मिनट से लेकर 55 मिनट तक समय बचेगा। ज्यादा फायदा सूबेदारगंज से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस का रहेगा। ट्रेन अब 55 मिनट पहले देहरादून पहुंचेगी। मंडल में गजरौला, नजीबाबाद से चलने वाली पांच पैसेंजर ट्रेनों को ट्रैक अपग्रेडेशन के बाद तेजी मिलेगी। इनका 5 से 20 मिनट तक का समय कम होगा। रेलवे ने 14 जोड़ी ट्रेनों के चलने और पहुंचने (ओरिजिनेटिंग तथा टर्मिनेट) की टाइमिंग में बदलाव किया है। रेलवे ने इस साल चलीं वंदे भारत एक्सप्रेस और हरिद्वार से भावनगर के बीच चलने वाली वीकली ट्रेन को भी इस साल के टाइम टेबल में शामिल किया है।

ट्रेन नंबर | पुराना समय | नया समय

14113 लिंक एक्सप्रेस - 1.15 - 12.20 दोपहर

14309 उज्जियनी 7.45 - 7.20 शाम

14317 देहरादून इंदौर 7.45 - 7.20 शाम

19566 ओखा एक्सप्रेस 7.45 - 7.20 शाम

15119 वाराणसी-दून 6.25 - 6.35 सुबह

12092 नैनीजन शताब्दी 12.30 - 12.40

04385 गजरौला-नजीबाबाद 11.50 - 11.30 दोपहर

05333 रामनगर-मुरादाबाद 9.30 - 10.10 सुबह

05334 मुरादाबाद-रामनगर 7.30 - 7.35 शाम

04326 मुरादाबाद संभल 9.55 - 9.45 सुबह

.43 86 नजीबाबाद गजरौला 9.00 - 8.55 रात

04393 अलीगढ़-गजरौला 11.255 - 11.30 दिन

- इन ट्रेनों का नाम बदलने का अलावा 14205-06 अयोध्या दिल्ला का नाम अयोध्या एक्सप्रेस कर दिया है। साथ ही 15073-74 में नया स्टापेज बिलपुर बढ़ा दिया गया है।

- कानपुर-काठगोदाम (12209-10) का नया रूट आलमपुर-बरेली-रामपुर

- वंदे भारत (22457-58) व भावनगर-हरिद्वार (19272-71) साप्ताहिक ट्रेन नए टाइम टेबल में शामिल की गई है।

- श्रीगंगा नगर ऋषिकेश का नंबर 14711 की जगह 14815-16 कर दिया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story