दिल्ली रूट पर रेलवे ने छोड़ा साथ, तो UP परिवहन निगम ने थामा यात्रियों का हाथ

aman
By aman
Published on: 28 Nov 2017 6:08 AM GMT
दिल्ली रूट पर रेलवे ने छोड़ा साथ, तो UP परिवहन निगम ने थामा यात्रियों का हाथ
X

लखनऊ: दिल्ली रूट पर कोहरे के चलते कैंसिल होती ट्रेनों ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोजाना रेलवे अपनी रद्द गाड़ियों के बारे में सूचनाएं दे रहा है। इससे दिल्ली से आना-जाना टेढ़ी खीर हो गई है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए यूपी परिवहन निगम ने हाथ आगे बढ़ाया है। इसके तहत लग्जरी बसों से लेकर साधारण एसी बसों की सेवा हर घंटे यात्रियों को मंगलवार (28 नवंबर) से देना शुरू कर दिया है। लग्जरी बसों में वॉल्वो तथा स्कैनियां बसें हैं तथा साधारण एसी में जनरथ तथा शताब्दी बसें शामिल हैं।

इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने नई समय सारिणी जारी कर दी है, जिसे 28 नवंबर की सुबह से लागू भी कर दिया गया है। इसमें हर घंटे चारबाग से दिल्ली के लिए एसी बसों की सेवा यात्रियों को मिल रही है। इस सेवा की शुरुआत के बाद अब लखनऊ से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।

मंगलवार (28 नवंबर) से बस की समय सारिणी:

-सुबह 5 बजे आनन्द विहार वाया नोएडा जनरथ

-सुबह 7बजे आनन्द विहार वाया नोएडा जनरथ

-सुबह 7बजे आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे वॉल्वो

-सुबह 8 बजकर 30 मिनट आनन्द विहार वाया नोएडा वॉल्वो

-सुबह 10 बजे कौशाम्बी वाया बरेली सैटलाइट शताब्दी

-सुबह 11 बजे कौशाम्बी वाया बरेली सैटलाइट शताब्दी

-दोपहर 12 बजे कौशाम्बी वाया बरेली सैटलाइट शताब्दी

-दोपहर 1 बजे कौशाम्बी वाया नोएडा शताब्दी

-दोपहर 2 बजे कौशाम्बी वाया नोएडा शताब्दी

-दोपहर बाद 3 बजे कौशाम्बी वाया बरेली सैटलाइट शताब्दी

-शाम 4 बजे कौशाम्बी वाया बरेली सैटलाइट शताब्दी

अगली स्लाइड में देखें शेष बसों की समय सारिणी ...

-शाम 4 बजे आनन्द विहार वाया बरेली जनरथ

-शाम 5 बजे आनन्द विहार नोएडा जनरथ

-शाम 5 बजकर 30 मिनट आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे जनरथ

-शाम 6 बजे आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे वॉल्वो

-शाम 6 बजकर 30 मिनट आनन्द विहार वाया रामपुर जनरथ

-शाम 7 बजे आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे वॉल्वो

-शाम 7 बजकर 30 मिनट आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे जनरथ

-शाम 7 बजे आनन्द विहार (महिला पिंक बस) शताब्दी

-शाम 8 बजे आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे वॉल्वो

-8 बजकर 30 मिनट आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे जनरथ

-रात 9 बजे आनन्द विहार वाया एक्सप्रेस वे वॉल्वो

-रात 9 बजकर 30 मिनट आनन्द विहार वाया रामपुर वॉल्वो

-रात 10 बजे आनन्द विहार (नॉन स्टाप) वॉल्वो

-रात 10 बजे आनन्द विहार वाया नोएडा वॉल्वो

-रात 11 बजे आनन्द विहार वाया नोएडा वॉल्वो।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story