×

Kanpur News: नाइजीरिया में तीन माह से बंधक हैं कानपुर के रोशन सहित 16 भारतीय, परिवार को मोदी से छुड़ाने की गुहार

Kanpur News: नाइजीरिया में कच्चा माल लोड करने गये मर्चेन्ट नेवी के असिस्टेंट अधिकारी कानपुर गोविंदनगर निवासी रोशन अरोड़ा समेत 26 लोगों को तीन माह से बंधक बनाकर रखा गया है।

Avanish Kumar
Published on: 8 Nov 2022 2:10 PM GMT
X

कानपुर: नाइजीरिया में तीन माह से बंधक हैं कानपुर के रोशन सहित 16 भारतीय, परिवार को मोदी से छुड़ाने की गुहार

Kanpur News: नाइजीरिया (Nigeria) में कच्चा माल लोड करने गये मर्चेन्ट नेवी के असिस्टेंट अधिकारी कानपुर गोविंदनगर निवासी रोशन अरोड़ा समेत 26 लोगों को पश्चिम अफ्रीका के न्यू गिनी देश (New Guinea Countries) की मर्चेन्ट नेवी द्वारा तीन माह से बंधक बनाकर रखा गया है। रोशन के साथ शिप में 16 भारतीय समेत 26 लोग बंधक हैं। रोशन के परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बेटे ने उन्हें इसकी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि रोशन और उसकी टीम पर तेल चोरी करने का फर्जी आरोप नाइजीरियन नेवी ने लगाया है। परिजनों ने भारत सरकार (Indian government) से बेटे को मुक्त कराने की मांग की है। तो वही रोशन के पिता व माता ने भावुक होते हुए प्रधानमंत्री से गुहार लगाते होए कहा है कि बचा लो मेरे बेटे को..।

कौन है रोशन और कैसे पहुंचा नाइजीरिया

कानपुर के गोविंदनगर लेबर कॉलोनी निवासी मनोज अरोड़ा का बेटा रोशन ( 28 ) मर्चेन्ट नेवी में असिस्टेंट ऑफीसर है। वह तीन साल से मर्चेन्ट नेवी में ट्रेनिंग कर रहा है। 8 अगस्त को रोशन हीरोइक इदुन कम्पनी के जरिये कच्चा तेल लोड करने के लिए नाइजीरिया गया था। उसके समेत टीम में 16 भारतीय, 6 श्रीलंका और पोलैंड व फिलीपींस के 1-1 व 2 अन्य मर्चेन्ट नेवी के अधिकारी भी गये थे।

रोशन के पिता ने बताया की फोन पर उसने बताया था कि उसकी पूरी टीम को गिनी देश की नेवी ने तेल चोरी के आरोप में पकड़ लिया और अब वह उन्हें नाइजीरियन नेवी के हवाले करने वाले हैं। उसने बताया कि नाइजीरिया में उन लोगों को माल लोड करने के लिए तीन दिन के बाद का समय मिला था। जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो उन्होंने शिप वापस ले आने का आदेश दिया था। वह लोग शिप वापस लेकर आ रहे थे,तभी रास्ते में गिनी देश के मर्चेन्ट नेवी के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। गिनी देश की मर्चेन्ट नेवी ने 15 अधिकारियों को मालाबो में कैद कर रखा है,जबकि 11 लोग जहाज में ही नजरबंद हैं। वह मालाबो में कैद है।


रोशन के पिता ने बताया कि बेटे के अनुसार उसने हीरोइक इदुन शिप कम्पनी से भी सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि कम्पनी की ओर से नाइजीरिया द्वारा बताया गया जुर्माना भर दिया गया है, इसके बाद भी वह लोग नेवी के लोगों को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। रोशन के पिता के अनुसार नाइजीरिया में फंसे भारतीयों में उनके बेटे के अलावा देहरादून, अंबाला, कर्नाटक के लोग भी फंसे हैं। दुखी पिता ने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे को नाइजीरिया से लाने में मदद की जाये।

प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से लगाई गुहार

वही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कानपुर का रोशन अरोड़ा सभी को सुरक्षित करने की बात कहते हुए बता रहा है कि उसे वहां से निकाल लीजिए। हम लोग 85 दिन से फंसे हुए हैं। चीफ आफिसर को पहले ही यहां की नेवी ले जा चुकी है। हम लोगों को भी नाइजीरिया नेवी के हवाले रात या सुबह तक कर दिया जाएगा। हमें वहां जाने से रोक लें। रोशन ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से गुहार लगाई।

सरकार से हमारी विनती करे हमारी मदद

वहीं दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें खुद को कैप्टन तनुज मेहता बताने वाला व्यक्ति कह रहा है- जहाज से हमारे 15 लोगों को उतारकर इक्वेटोरियल गिनी के मलाबों में डिटेक्शन एक जेल जैसी जगह पर लाकर रखा गया है। हमारे पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। कोई बिस्तर नहीं है। हमें यहां अंदर बंद रखा गया है। बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

बाहर सिक्योरिटी गार्ड हैं। हमें यहां से नाइजीरिया भेजने का कोई और तरीका निकाला गया है। हम आपसे विनती करते हैं कि हमारी मदद करें। हमारा परिवार चाहता हैं कि हम उनके पास जाएं। कृपया हम सबको घर वापस लाइए। भारत सरकार से हमारी विनती है,वह हमारी मदद करें, वही हमारी मदद कर सकते हैं। हमें घर सुरक्षित लाएं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story