×

इंडो-नेपाल नो मेन्‍स लैंड रहे साफ-सुथरा, दोनों देशों के अधिकारियों ने किया जागरूक

sudhanshu
Published on: 14 Oct 2018 2:04 PM GMT
इंडो-नेपाल नो मेन्‍स लैंड रहे साफ-सुथरा, दोनों देशों के अधिकारियों ने किया जागरूक
X

महाराजगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर दशहरा एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत और नेपाल के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र के रहने वाले नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार की सुबह नोमैंसलैंड पर हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई की और दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर बनाने तथा स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सुरक्षा संगठनों के अधिकारियों, जवानों एवं नागरिकों ने साफ सफाई की और स्वच्छ भारत और स्वच्छ नेपाल का संदेश भी दिया।

नेपाल में भी स्‍वच्‍छ भारत मिशन की गूंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत मिशन का असर भारत मे ही नही बल्कि पड़ोसी देश नेपाल में भी देखने को मिल रहा है। आज सुबह भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर भारत और नेपाल के आधिकरियो और जवानों ने सीमावर्ती लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हाथ मे झाड़ू लेकर नो मेन्सलैंड की साफ सफाई की। क्या अधिकारी क्या जवान सभी के हाथ मे झाड़ू और सभी लोग मिलकर दोनो देशों की सीमाओं को स्वच्छ कर दिया। आपको बता दे भारत नेपाल को सबसे महत्वपूर्ण सीमा सोनौली सीमा मानी जाती है जहाँ से प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आते जाते रहते है जिसको देखते हुए आज दोनो देशों के लोगों ने मिलकर साफ सफाई की है। अधिकरियो का कहना है कि भारत और नेपाल का सम्बंध रोटी और बेटी का है और समय समय पर दोनों देश मिलकर संयुक्त अभियान चला कर इस तरह का प्रोग्राम चलाते रहेंगे जिससे दोनों देशों की सम्बंध प्रगाढ़ होंगे।

वही उदय बहादुर राणा डीएम रूपंदेही (नेपाल) ने बताया कि हमारा उद्देश्य है नेपाल के लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो और अगर दो देश इस पहल को आगे बढ़ा रहा है। यह स्वागत योग्य है हम से जो बन पाएगा हम पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे और नेपाल सोनौली बॉर्डर को स्वच्छ करेंगे जिससे नेपाल के लोगो भी जागरूक हो और अन्य देश के लिए एक आदर्श सीमा हो।

मदन कुमार एसडीएम नौतनवा (भारत ) ने कहा कि यह पहली बार संयुक्त अभियान स्वच्छता के लिए चलाया गया है जो स्वागत योग्य है और इससे बॉर्डर से लेकर दोनों देशों में मैत्री संबंधों को बल मिलेगा और देश में जो स्वच्छता का अभियान चल रहा है उसके लिए एक जीता जागता मिसाल नेपाल भी बन गया है। जिसने हम लोगों के साथ नो मैंस लैंड पर स्वच्छता के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए यह बीड़ा उठाया मैं नेपाल सरकार को और उनके अधिकारियों तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story