×

Etah: दुष्कर्म से हिला एटा, घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम से हैवानियत

Etah Latest News: जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ गांव के एक 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया।

Sunil Mishra
Published on: 6 Jun 2022 5:28 PM GMT
innocent was raped by a 15 year old teenager Accused arrested
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Etah Latest News: जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ गांव के एक 15 वर्षीय किशोर ने एक खाली पड़े मकान के भूसे भरे कमरे में ले जाकर दुराचार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी जानकारी मासूम के घायल अवस्था में घर पहुंचने पर परिजनों को हुई, जब बच्ची से उसके परिजनों ने पूछा तो उसने गांव के ही एक किशोर का नाम बताया। 6 वर्षीय मासूम पीड़िता के पिता ने बताया कि आज दोपहर मेरी 6 वर्षीय मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी उसे बिस्कुट खिलाने के बहाने गांव का ही एक 15 वर्षीय किशोर बहला-फुसलाकर गांव में ही एक खाली पड़े मकान के अंदर भूसे भरे कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी जानकारी हम लोगों को तब हुई जब मासूम बच्ची खून से लथपथ रोती बिलखती हुई घर पहुंची, तो घटना की सूचना हमने थाना पुलिस को दी।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जलेसर इरफान नासिर खान तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा गांव में मौके पर पहुंच गए और दुष्कर्मी की तलाश कर उसे गांव से ही एक घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किशोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

पुलिस ने दुष्कर्मी को किया गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया जलेसर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक 6 वर्षीय मासूम से उसके ही गांव के एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना की जानकारी की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story