International Women’s Day 2023: सबके लिए मिसाल उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मी सम्मानित

International Women’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत 1090 महिला एवं बाल सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की 25 सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

By
Published on: 13 March 2023 4:24 PM GMT (Updated on: 13 March 2023 4:48 PM GMT)
International Women’s Day 2023: सबके लिए मिसाल उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मी सम्मानित
X

International Women’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान बढ़ाया

“अपने कर्तव्यों संग नारी भर रही है अब उड़ान,

ना है कोई शिकायत ना कोई थकान,

यही है नारी की पहचान”

महिला सशक्तिकरण अर्थात महिलाओं का शक्तिशाली बनना जिससे वो अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकें। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण कहलाता है।

25 सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मी सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत 1090 महिला एवं बाल सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की 25 सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार थे। लखनऊ में महिला शसक्तीकरण की मिसाल डॉक्टर मनिनी श्रीवास्तव (मनोवैज्ञानिक), उपमा चतुर्वेदी (भूगोल प्राध्यापक, अवध महिला डिग्री कॉलेज ), प्रीती जग्गी (सीएमएस कालेज), रोहन पी बोतरे (एसपी) सभी ने समाज में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके सराहनीय कार्य और समाज में उनकी स्तिथि के बारे में बहुत ही संक्षिप्त और प्रभावशाली ढंग से समझाया। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सराहनीय कार्य करने वाली 25 महिला पुलिसकर्मी इतुल चैधरी, आगरा, मधु यादव, आगरा, फूलमती यादव, बनारस, विमला राणा, लखनऊ आदि को पुरस्कृत कर उनके कार्य को सराहा गया।

एडिशनल एसपी निति द्विवेदी ने सभी पैनल के सदस्यों से समाज में महिलाओ की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में एडीजे लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए महिला शसक्तिकरण के बारे और उनके सराहनीय कार्यों के बारे में बताया।

Next Story