×

Ambedkarnagar Yoga Day News: योग से हमारे जीवन में होता है शक्ति का संचार: जिलाधिकारी

योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। विश्व योग दिवस पर लोहिया भवन में किया गया योगाभ्यास

Sandeep Tayal
Written By Sandeep TayalPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 21 Jun 2021 9:40 AM GMT (Updated on: 21 Jun 2021 9:41 AM GMT)
Ambedkarnagar Yoga Day News:  योग से हमारे जीवन में होता है शक्ति का संचार: जिलाधिकारी
X

Ambedkarnagar 21 June Yoga Day: सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के लोहिया भवन में जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोविड-19 के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक अशोक कुमार पासवान योग वेलनेस सेंटर सीएचसी जहांगीरगंज द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

बता दें कि 21 जून सातवें योग दिवस के अवसर पर आज अंबेडकरनगर में कोविड प्रोटोकाल को फाॅलो करते हुए योगाभ्यास किया गया। विश्व योग दिवस पर लोहिया भवन में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग प्रशिक्षक अशोक कुमार पासवान ने योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास के उपरांत जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि योग से हमारे जीवन में शक्ति का संचार लाता है। योग स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे रोज करने से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। योग जो कि व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में एक है, स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक होता है। साथ ही मन और मस्तिष्क को संतुलित रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है। हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। पहला विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग योग अभ्यास करते हैं योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक प्रदीप पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह तथा अन्य अधिकारीध्कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story