×

आडवाणी के खिलाफ गवाही देने वाली IPS अन्जू गुप्ता को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी

योगी सरकार ने होली ठीक पहले क़रीब एक दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ गवाही देने वाली अन्जू गुप्ता को यूपी सरकार ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।एडीजी सीबी

Anoop Ojha
Published on: 28 Feb 2018 11:09 AM GMT
आडवाणी के खिलाफ गवाही देने वाली IPS अन्जू गुप्ता को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
X
आडवाणी के खिलाफ गवाही देने वाली IPS अन्जू गुप्ता को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी

लखनऊ: योगी सरकार ने होली ठीक पहले क़रीब एक दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ गवाही देने वाली अन्जू गुप्ता को यूपी सरकार ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।एडीजी सीबीसीआईडी अन्जू गुप्ता को वीमेन पावर लाईन 1090 का एडीजी बना दिया गया है।अयोध्या में विवादित ढाँचा गिराए जाने के वक़्त अन्जू गुप्ता फैज़ाबाद की एसपी सिटी थीं।रायबरेली की विशेष अदालत में उन्होंने आडवाणी के ख़िलाफ़ गवाही दी थी।

विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में दी थी गवाही

अन्जू गुप्ता 1990 बैच की आईपीएस अफसर हैं।योगी आदित्यनाथ सरकार ने अन्जू गुप्ता को एडीजी वीमेन पावर लाईन 1090 बनाया गया है। अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शुमार 1090 को योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी बढ़ावा दिया है। दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश भर के स्कूलों में तत्कालीन डीजीपी सुलखान सिंह ने वीमेन पावर लाईन के ज़रिये महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कराया था।अब सरकार ने वीमेन पावर लाइन की अन्जू गुप्ता को सौंप दी है। अन्जू गुप्ता ने 26 मार्च 2010 को वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व उप प्रधानमन्त्री लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ रायबरेली की विशेष अदालत में गवाही दी थी। अपनी गवाही में अन्जू गुप्ता ने बयान दर्ज कराया था कि विवादित ढांचा गिराए जाने में आडवाणी की भूमिका भले न रही हो लेकिन भीड़ को भड़काने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।दरअसल रायबरेली की विशेष अदालत में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले की सुनवाई हो रही थी।6 दिसम्बर 1992 को जब विवादित ढांचा गिराया गया था उस समय अन्जू गुप्ता फैज़ाबाद में तैनात थीं।

इन आईपीएस अफसरों के भी हुए तबादले

सरकार ने बृजराज मीणा को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, सत्येंद्र कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी, सुनील कुमार गुप्ता को एडीजी डा भीम राव अम्बेडकर पुलिस एकेडमी, डा के एस पी कुमार को एडीजी लॉजिस्टिक, नवनीत सिकेरा को आईजी भवन एवं कल्याण यूपी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, विजय प्रकाश को आईजी रेलवे लखनऊ, भजनी राम मीणा को आईजी सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र सीतापुर, लक्ष्मी सिंह को आईजी पीटीएस मेरठ और संजय कक्कड़ को आईजी प्रोवीज़निंग एवं बजट बनाया गया है। बृजराज मीणा को हार्ट अटैक के बाद एडीजी ज़ोन बरेली के पद से हटाया गया था वह अभी भी बीमार बताये जा रहे हैं।

मोबाइल और सोशल साइट्स के ज़रिये लड़कियों को परेशान करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना 15 नवम्बर 2012 को हुई थी। 1996 बैच के आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा की देखरेख में अब तक 1090 के ज़रिये 10 लाख से ज़्यादा लड़कियों / महिलाओं की मदद की गई हैं। सरकारी आकड़ों को माने तो दर्ज कम्प्लेन के मुक़ाबले समस्या का समाधान का प्रतिशत 99 फीसदी से भी ज़्यादा है। लगातार 5 साल से भी ज़्यादा वक़्त तक आईजी वीमेन पावर लाईन 1090 रहे।नवनीत सिकेरा को आईजी भवन कल्याण मुख्यालय इलाहाबाद बनाया गया है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story