×

Mrs Uttar Pradesh: सुल्तानपुर की इशिका त्यागी बनी मिसेज उत्तर प्रदेश

UP News Today: मिसेज़ उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में सुल्तानपुर की इशिका त्यागी मिसेज उत्तर प्रदेश चुनी गई, नीतिका राणा फर्स्ट रनर अप बनी और शीतल सिंह की सेकंड रनरअप चुनी गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 30 Sep 2022 5:09 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

Mrs Uttar Pradesh: सुल्तानपुर की बनी इशिका त्यागी मिसेज़ उत्तर प्रदेश

Lucknow: रंग बिरंगी रोशनी और संगीत की धुनों पर लहराते कदमों की ताल पर गृहणियों का हौसला हर किसी को चौंका रहा था। क्योंकि कल तक परिवार और सामाजिक दायित्वों को बुलंदी पर ले जाने वाली महिलाएं आज रैंप पर अपना जलवा बिखेर रही थी। उनके हौसले और जुनून ने आज फिर यह साबित कर दिया कि लगन और परिश्रम के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। मौका था सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ वर्चु सीजन 2 (Mrs Uttar Pradesh Queen Of Virtu Season 2) के ग्रैंड फिनाले का।

270 महिलाओं ने ऑडिशन राउंड में लिया भाग

मिसेज़ उत्तर प्रदेश (Mrs Uttar Pradesh) द्वारा सेंट्रम होटल में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 270 महिलाओं ने ऑडिशन राउंड में भाग लिया, जिसमें से 17 महिलाएं फाइनल राउंड के लिए चुनी गई। समारोह की मुख्य अतिथि अपर्णा यादव और मेयर संयुक्ता भाटिया थी। विशिष्ट अतिथि रेणुका टंडन निदेशक एमरन फाउंडेशन और शेफाली राज एमडी पीएसआईटी थी।


सुल्तानपुर की इशिका त्यागी चुनी गई मिसेज उत्तर प्रदेश

प्रतियोगिता में सुल्तानपुर की इशिका त्यागी मिसेज उत्तर प्रदेश चुनी गई, नीतिका राणा फर्स्ट रनर अप बनी और शीतल सिंह की सेकंड रनरअप चुनी गई। प्रतियोगियों को जज करने के लिए फेमिना मिस इंडिया की मानसा वाराणसी, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अदिति जग्गी रस्तोगी और डॉक्टर वंदना सहगल मौजूद थी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता हिमांशु अशोक मल्होत्रा ने सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।


सैकड़ों महिलाओं को रैंप पर आने का सपना साकार किया हैछ निदेशक

मिसेज उत्तर प्रदेश की निदेशक प्रीति यादव ने बताया कि हमारी संस्था ने बीते कई वर्षों में सैकड़ों महिलाओं को रैंप पर आने का सपना साकार किया है। मेरा मानना है कि महिलाएं किसी भी परिस्थितियों में है वह जो चाहती हैं उसे हासिल कर लेती हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story