×

प्रिंस विलियम और केट ने देखा ताज, कहा- वास्तुकला का नायाब नमूना

Admin
Published on: 16 April 2016 2:02 PM GMT
प्रिंस विलियम और केट ने देखा ताज, कहा- वास्तुकला का नायाब नमूना
X

आगरा: ताजमहल, वास्तुकला का नायाब नमूना है। जी हां,यही शब्द निकले ब्रिटिश शाही जोड़े के मुंह से जब उन्होंने ताज का दीदार किया। ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन शनिवार को ताजमहल की खूबसूरती को देखकर काफी खुश दिखे। ब्रिटिश राजकुमार ने अपनी मां प्रिंसेज डायना की यादें ताजा करते हुए उसी बेंच पर बैठ फोटो खिंचवाईं जहां कभी उनकी मां बैठी थीं। इस दौरान ताजमहल को विजिटर के लिए एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

समय से पहले आगरा पहुंचा शाही जोड़ा

ब्रिटिश शाही जोड़ा लगभग 12:30 बजे आगरा पहुंचा। पूर्व सूचना के अनुसार उन्हें 1:30 बजे आगरा पहुंचना था। जिलाधिकारी पंकज कुमार और एसएसपी प्रीतिंदर पाल सिंह ने ब्रिटिश जोड़े का खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत किया। ब्रिटिश जोड़ा सबसे पहले होटल अमर विलास पहुंचा। वहां से 3:45 बजे शाही जोड़े ने कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें ...VIDEO: 24 साल बाद ताजा हुई यादें, विलियम-केट ने किया ताज का दीदार

tajmahal-4

ताज परिसर में बिताए 45 मिनट

ताज में रॉयल गेट से अंदर आने और लाल प्लेटफॉर्म पर कुछ देर खड़े रहने के बाद शाही जोड़ा सेंट्रल टैंक पहुंचा। इसके बाद शाही जोड़े ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। सेंट्रल टैंक के नीचे उनके गाइड रिजवान भी थे जिन्होंने शाही जोड़े को डायना बेंच की पूरी जानकारी दी।

मुख्य स्मारक पर ली ताज की जानकारी

फोटो खिंचाने के बाद शाही जोड़ा मुख्य स्मारक की ओर बढ़ा। यहां नीले रंग के शू कवर पहनकर शाही जोड़े ने मुख्य स्मारक के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान गाइड ने उन्हें ताज की कला और निर्माण के बारे में जानकारी दी। शाही जोड़ा ताज परिसर में 45 मिनट बिताने के बाद होटल अमर विलास लौट गया।

tajmahal-5

ये भी पढ़ें ...PHOTOS में देखिए कुछ ऐसा रहा शाही जोड़े का अंदाज-ए-दीदार

'डायना बेंच' को किया गया ठंडा

सेंट्रल टैंक स्थित 'डायना बेंच' को गीले कपड़े से कर्मचारी एक घंटे तक ठंडा करता रहा। ताकि शाही जोड़े को गर्म संगमरमर तकलीफ ना दे।

गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

शनिवार को आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। इस वजह से संगमरमर तप रहा था। गर्मी के कारण अधिकारियों के होश फाख्ता थे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब सीट का तापमान कम हुआ तब जब जाकर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

ये भी पढ़ें ...शाही जोड़ा टिकट खरीदकर जाएगा अंदर, स्पेशल बस से करेगा ताज महल का दीदार

tajmahal-4

विजिटर बुक में किए सिग्नेचर

ताज के दीदार के बाद शाही जोड़े ने ताज की विजिटर बुक में सिग्नेचर किए। इस दौरान प्रिंस विलियम ने पुरानी विजिटर बुक भी देखी जिसमें उनकी मां प्रिंसेज डायना ने सिग्नेचर किये थे।

ताजमहल बना छावनी

ब्रिटिश शाही जोड़े के ताज दीदार के दौरान पूरे ताजमहल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान ताजमहल को लगभग एक घंटे तक अनौपचारिक रूप से बंद कर दिया गया। उस वक्त ताज परिसर में जो पर्यटक जहां थे उसे वहीं रोक दिया गया और मुख्य स्मारक को खाली करा लिया गया।

ये भी पढ़ें ...प्रिंसेज डायना की याद में फिर इतिहास दोहराएंगे प्रिंस विलियम और केट

इससे अच्छा बंद कर देते ताज

बिना किसी पूर्व सूचना के ताजमहल को एक घंटे तक बंद किए जाने से हजारों पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज धूप में छोटे-छोटे बच्चे ताज देखने आए थे। परिसर बंद किये जाने से ये काफी खफा थे। वहीं कुछ पर्यटकों ने कहा कि इससे अच्छा होता कि ताज को आज बंद ही कर दिया जाता।

तेज गर्मी से विचलित नहीं दिखे शाही दंपति

लगभग 40 डिग्री तापमान और तेज धूप होने के कारण शाही जोड़े को थोड़ी परेशानी तो हुई लेकिन ताज दीदार के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान लगातार बनी रही।

Admin

Admin

Next Story