×

Jain Holi Milan 2023: दिगंबर जैन मंदिर आशियाना में मनाया गया सौहार्द होली मिलन कार्यक्रम

Jain Holi Milan 2023: जैन अर्थात जीतने वाला। जिसने मन को जीत लिया हो और वाणी पर नियंत्रण पा लिया हो और इच्छाओं, वासनाओ पर दमन कर लिया हो। उनके द्वारा प्रतिपालित धर्म जैन धर्म कहलाता है, जो हर प्रकार की हिंसा को वर्जित मानता है।

Vertika Sonakia
Published on: 11 March 2023 1:35 PM GMT
Jain Holi Milan 2023
X

File photo of women (Pic: Newstrack) 

Jain Holi Milan 2023: अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत पर नृत्य, गायन, प्रतियोगिताओ के साथ महिला होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया।

“हवाओं को, फिज़ाओ को, घटाओ को नाज़ है तुम पर

बहारो को, सितारों को, नज़ारो को नाज़ है तुम पर

ओ जैन जगत के दैदीप्यमान सरोवर

अमन के चमन को गगन की वसुंधरा

को नाज़ है तुम पर।”

जैन मतलब ?

जैन अर्थात जीतने वाला। जिसने मन को जीत लिया हो और वाणी पर नियंत्रण पा लिया हो और इच्छाओं, वासनाओ पर दमन कर लिया हो। उनके द्वारा प्रतिपालित धर्म जैन धर्म कहलाता है, जो हर प्रकार की हिंसा को वर्जित मानता है। जैन धर्म के लोग कर्म की प्रधानता को मानते है। कर्म अनेक प्रकार के होते है और फल भी विभिन्न प्रकार के होते है। व्यक्ति के कर्म से ही उसके पूर्ण जीवन का निर्णय होता है। “अहिंसा परमो धर्म” अर्थात मन में किसी के बारे में कटु न सोचना, किसी को कटु वाणी के द्वारा नुकसान न पहुंचाना, किसी भी प्राणी की हिंसा न करना यह है अहिंसा।

जैन मंदिर में आयोजित हुआ सौहार्द होली मिलन कार्यक्रम

इस सिद्धांत का अनुसरण करते हुए लगभग 40 जैन महिलाओ ने एकत्रित होकर आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में सौहार्द होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदिर की कार्यकारिणी अध्यक्ष रिमझिम जैन ने सभी महिलाओ को होली की सुभकामनाए देते हुए कहा- “जैन धर्म में होली मनाने का कोई रिवाज़ नहीं है न ही इसके महत्त्व की कहानी। जैनिओ को मालूम है परन्तु समाज में भाईचारा, एकता को बनाये रखने के लिए सभी जैनी लोग महावीर जयंती के साथ ही अन्य त्यौहार जैसे होली, दीपावली बहुत ही धूम- धाम से मनाते है। इसी होली के अवसर पर मंदिर परिसर में नृत्य, गायन, खेल प्रतियोगिताओ के साथ सौहार्द होली मिलन कार्यक्रम का सभी ने लुत्फ़ उठाया। अबीर, गुलाल, फूलो के साथ सबने मिल जुलकर होली खेलकर समाज में प्रेम और एकता के साथ रहने का प्रण लिया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story