×

Sonbhadra News: कनहर परियोजना में मिली शिकायतों पर तल्ख हुए जल शक्ति मंत्री के तेवर, जताई नाराजगी

Sonbhadra News: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार की शाम अमवार में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान मिली शिकायतों और नहरों के कार्य की गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई।

Kaushlendra Pandey
Published on: 6 Feb 2023 3:15 PM GMT
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News (Newstrack)

Sonbhadra News: राज्य के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार की शाम अमवार में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान मिली शिकायतों और नहरों के कार्य की गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधितों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। शाम साढ़े चार बजे के करीब क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ औल पूर्व विधायक रूबी प्रसाद के साथ अमवार पहुंचे जलशक्ति मंत्री, सबसे पहले निर्मानाधीन बाई राकफिल पर पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य अभियंता हर प्रसाद अधीक्षण, अभियंता दीपक कुमार और सीमांत अग्रवाल से परियोजना के प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनका तेवर कई बार गर्म हुआ।

जलशक्ति मंत्री ने समस्याओ से संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

उन्होंने विस्थापन आदि के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओ से संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उनका कारवां स्पिपवे पर पहुंचा, करीब ढाई किमी पैदल चलते हुए परियोजना से जुड़े तमाम समस्याओं से रूबरू हुए। नहरों का काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यदायी संस्था के खिलाफ शिकायत मिलने पर अचानक उनका मूड खराब हो गया।

इस परियोजना से दो लाख घरों को मिलेगा पानी

तल्ख तेवर दिखाने के साथ ही अवर अभियंताओं से पूरी जानकारी ली। कहा कि कनहर परियोजना का निर्माण लंबे समय तक रूका पड़ा था। गैर भाजपा सरकार है इसको लेकर उदासीन बनी हुई थीं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार बनी उसके बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। आने वाले चंद महीनों में इस परियोजना से दो लाख घरों को पानी मुहैया कराए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सिंचाई को लेकर कराए जा रहे कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, मोइनुद्दीन, एसपी चौधरी, वीरबहादुर आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story