×

Jalaun News: जालौन डीएम की अनूठी पहल, कोविड मरीजों के लिए ऑनलाइन योगा

जालौन जिले की डीएम प्रियंका निरंजन ने एक अनूठी पहल करते हुए उन्होंने योगा को लेकर एक नई मुहिम छेड़ी है। जिसमें कोविड के मरीज रोजाना बड़ी संख्या में योगाभ्यास करके ठीक हो रहें हैं।

Uzma
Reporter UzmaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 13 Jun 2021 12:14 PM
Jalaun News: जालौन डीएम की अनूठी पहल, कोविड मरीजों के लिए ऑनलाइन योगा
X

Jalaun News: कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच अच्छी खबर यह है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रहीं हैं। वहीं जालौन की डीएम के द्वारा जिले में अनूठी पहल की शुरुआत की गई हैं। जिसमें कोरोना से ग्रसित हुए मरीजों व होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑनलाइन योगा सिखाया जा रहा हैं। ताकि लोग मन के साथ अपने तन से भी स्वस्थ रहें और कोरोना से जंग जीत सकें।

बता दें कि जिले में कोविड-19 के मरीज योगाभ्यास द्वारा कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहें हैं। इस कामयाबी के पीछे जिले की डीएम प्रियंका निरंजन की अनूठी पहल की भूमिका बताई जा रही हैं। उन्होंने योगा को लेकर एक नई मुहिम छेड़ी हैं। जिसमें रोजाना लोग बड़ी संख्या में योगाभ्यास करके ठीक हो रहें हैं। जिले में योग वेलनेस के द्वारा "योग से निरोग" के कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

इसमें होम आइसोलेट मरीजों को योग शिक्षकों द्वारा आनलाइन योग करवाया जा रहा है। साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा "योग से निरोग" का कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें एक हजार 383 होम आइसोलेट मरीजों को योग शिक्षकों द्वारा आनलाइन योग सिखाया जा रहा है।


ज़ूम ऐप के माध्यम से योग सिखाया जा रहा है- योग शिक्षिका श्रद्धा दुबे

जालौन के मुख्यालय उरई के ऑफिसर्स कॉलोनी में योग सिखाने वाली योग शिक्षिका श्रद्धा दुबे ने बताया कि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से योग सिखाया जाता हैं जो यहां तक आने में सक्षम नहीं है उन्हें ज़ूम ऐप के माध्यम से योग सिखाया जा रहा है। कोरोना काल में जिनकी इम्युनिटी कमजोर हूई हैं या जो ब्लड प्रेशर, शुगर, डायबिटीज के मरीजों को योगा सिखाया जाता हैं।


पिछले 2 महीने से लोगों को योग सिखाने का कार्य किया जा रहा है। श्रद्धा दुबे का कहना है कि वैसे तो योग कोई भी व्यक्ति कर सकता है लेकिन इस महामारी से जो निकल कर आया है उनके लिए यह काफी कारगार हैं। अब तक 608 लोग पूर्ण रूप से योग सीख चुके हैं। रोजाना एक लिस्ट जारी होती हैं। प्रत्येक लिस्ट में 15 नाम होंते हैं। उन मरीजों से बात करके उनका मनोबल बढ़ाते हैं साथ ही उन्हें योग प्राणायाम सिखाया जाता है।



होम आइसोलेशन के मरीज के साथ और लोग भी भाग ले सकते हैं

वहीं डीएम जालौन प्रियंका निरंजन ने बताया कि जालौन में कोरोना से केस थे जिसमें अगर व्यक्ति कोविड से पीड़ित होता है तो मरीजों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होती हैं। ऐसे में मरीज़ो को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वथ्य होने की बहुत जरूरत होती हैं। इसमें जो होम आइसोलेशन के मरीज व जो लोग योगा करना चाहते हैं वह भी भाग लेना चाहते हैं। आयुष विभाग इसमें अपना सहयोग करना है और उनके शिक्षकों द्वारा योगा की ऑनलाइन क्लास दी जा रही हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!