×

Jalaun News: घर के कमरे में महिला को लगी गोली, मौत का राज सुलझाने में जुटी पुलिस

Jalaun News: घर के कमरे में महिला को गोली लगी। मौत का राज सुलझाने में पुलिस जुट गई है।

Afsar Haq
Published on: 28 April 2023 2:15 PM GMT
Jalaun News: घर के कमरे में महिला को लगी गोली, मौत का राज सुलझाने में जुटी पुलिस
X
घर के कमरे में महिला को लगी गोली

Jalaun News: बीती रात्रि के समय जनपद के एक मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो महिला लाइसेंसी बंदूक से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गई थी। महिला को खून से लथपथ देख परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह गोली कैसे चली, इसको लेकर रहस्य गहरा गया है।

फॉरेंसिक टीम ने की पड़ताल
महिला को गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर जालौन पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल एवं फॉरेंसिंग टीम के साथ पहुंचे। जांच-पड़ताल करते हुए घटना की पूरी जानकारी परिजनों से ली गई। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है कि आत्महत्या, ये जांच के बाद पता चलेगा। गोली चलने की समय महिला के परिजन घर में ही मौजूद थे।

हर संभावना की जांच कर रही पुलिस
जालौन की उरई कोतवाली की मोहल्ला गोपालगंज में रहने वाले टिंकू यादव की पत्नी प्रीति यादव 45 की कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी बंदूक से गोली लग जाने से मौत हुई, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद घटनास्थल की जांच की है और बिंदुवार छानबीन कर हर संभावना को टटोला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि गोपालगंज में रहने वाली प्रीति यादव की लाइसेंसी .312 बोर की बंदूक से गोली लगने से घायल हो गई थीं, जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अधिक खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हो गई है। मौत किन कारणों की वजह से हुई इसके सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी यह कहना संभव नहीं है कि प्रीति यादव ने आत्महत्या की है या उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। गहराई से छानबीन और जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Afsar Haq

Afsar Haq

Next Story