Jalaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने छत से लगाई छलांग, मौत

Jalaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में 3 दिन पहले भर्ती हुए मरीज का इलाज चल रहा था। मौका पाकर आज उसने मेडिकल की छत पर कूद कर अपनी जान दे दी

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 19 July 2024 10:57 AM GMT
Jalaun News
X

Jalaun News

Jalaun News: जालौन में राजकीय मेडिकल कॉलेज में 3 दिन पहले भर्ती हुए मरीज का इलाज चल रहा था। मौका पाकर आज उसने मेडिकल की छत पर कूद कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही मेडिकल में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने तत्काल उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस के साथ परिजनों को दी। लेकिन परिजन घटना के बाद भी नहीं पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। अजब सिंह मानसिक रूप से बीमार था।

जानकारी के अनुसार बता दे की अजब सिंह 50 पुत्र शंकर सिंह निवासी जालौन तीन दिन पहले मकान की सीढियों से गिरकर घायल हो गया था। जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया था।उपचार हेतु उसे वार्ड नंबर 7 में रखा गया था।शुक्रवार को दोपहर में अचानक मेडिकल कॉलेज की छत पर अजब सिंह अकेला पहुंचा। जहां उसने कूद कर अपनी जान दे दी। इलाज कर रहे मेडिकल कॉलेज में मरीज के कूदने की घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने तत्काल उसे उठाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया।

जहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दी। साथ में मृतक के परिजनों को भी सूचना दी लेकिन घटना के बाद मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि मरीज अजब सिंह का 3 दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जैसे वार्ड नंबर 7 में रखा गया था आज उसने छत से कूंदकर आत्महत्या करने की कोशिश की उसे में इमरजेंसी भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अजब सिंह मानसिक रूप से भी बीमार था मरीज के साथ परिजन ना होने की वजह से पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story