TRENDING TAGS :
Jalaun News: शवयात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, 50 घायल
Jalaun News: जालौन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव में एक मौत होने के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को शमशान घाट ले जा रहे थे। यात्रा श्मशान घाट के थोड़ा नजदीक पहुंची तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
Bees attack a funeral procession 50 injured in Konch Kotwali (Photo: Social Media)
Jalaun News: जालौन में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब गांव में एक मौत होने के बाद परिजन एवं ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जा रहे थे। जब यात्रा गांव के बाहर श्मशानघाट के थोड़ा नजदीक पहुंची तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों का हमला होते ही शवयात्रा में भगदड़ मच गई। लोग शव जमीन पर रखकर इधर-उधर भागते हुए नजर जगह मिली भाग लिए। इस हमले में मधुमक्खियों ने करीब आधा सैकड़ा लोगों काटा। जिसमें 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
श्मशान घाट पर शव ले जाते समय हड़कंप
जानकारी के अनुसार जालौन की कोंच कोतवाली के घुसिया गांव में श्मशान घाट पर उसे समय हड़कंप मच गया जयराम कुशवाहा 75 की पत्नी लल्ला बेटी 70 का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले गए थे। अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले होते ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग इधर-उधर भागने लगे जहां मक्खियों की चपेट में आने से घायल हो गए।
लगभग आधा सैकड़ा लोगों पर मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा करके अपने आप को बचाया उसके बाद आनन-फानन में सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शव को श्मशानघाट जलाने के लिए ले जाने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया।वही मधुमक्खियां के शांत होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।