Jalaun Crime: बाइक सवार युवक ने भाजपा नेता को मारी गोली, बाल-बाल बची पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Jalaun News: बदमाशों ने बीजेपी नेता व अवस्थी आँफ ग्रुप इंस्टिट्यूट के मालिक भास्कर अवस्थी को सरेराह गोली मार दी। शुक्रवार की शाम वह अपनी पत्नी को स्कूटी से लेकर बाजार जा रहे थे।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 12 July 2024 4:42 PM GMT (Updated on: 12 July 2024 4:55 PM GMT)
Jalaun News
X

गोली लगने से घायल भाजपा नेत भास्कर अवस्थी (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता व अवस्थी आँफ ग्रुप इंस्टिट्यूट के मालिक भास्कर अवस्थी को सरेराह गोली मार दी। शुक्रवार की शाम वह अपनी पत्नी को स्कूटी से लेकर बाजार जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। गोली कंधे में लगने से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। गोली की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक एवं सदर क्षेत्र अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां पर उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

कंधे में लगी गोली

जानकारी के अनुसार उरई शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में बंबी रोड निवासी भास्कर अवस्थी अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के मालिक है। साथ ही वह बीजेपी में कई पदों पर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी की पत्रिकाएं व प्रकाशन विभाग में क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। शुक्रवार की देर शाम तकरीबन 7:15 बजे अपनी पत्नी साधना अवस्थी के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे। घर से चंद कदम दूर ही मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनके सामने आ गया। उसने तमंचा निकालकर भास्कर अवस्थी को गोली मार दी। गोली उनके कंधे पर लगी जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। घनी बस्ती वाले इलाके में गोली चलने से हड़कंप मच गया। वहीं गोली मारने वाला युवक मोटरसाइकिल से भाग निकाला।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

उधर मोहल्ले के लोग घायल भास्कर अवस्थी को उठाकर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से उनको उरई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना को लेकर घायल भास्कर अवस्थी ने बताया कि रंजिश के चलते उनको गोली मारी गई है। फिलहाल अभी किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है जबकि एसपी डॉ ईरज राजा और सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने घायल से घटना की जानकारी ली।

जल्द होगा मामले का खुलासा - पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि भास्कर अवस्थी को गोली मारी गई है। घटना का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही तीन टीमों को गठित कर दिया गया हैं। जल्द से जल्द के तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और मामले का खुलासा किया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story