Jalaun News: साधु संतों पर टिप्पणी मामले में अखिलेश यादव का भाजपा वालों ने फूंका पुतला, सपा के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Jalaun News: जालौन में मठाधीश एवं साधु संतों पर अभद्र टिप्पणी करने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा ने भगत सिंह चौराहे पर पुतला जलाया है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 14 Sep 2024 10:24 AM GMT
BJP members burnt the effigy of Akhilesh Yadav for making indecent comments on saints and sages, slogans were raised against SP:
X

साधु संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश यादव का भाजपा वालों ने फूंका पुतला, सपा के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी: Photo- Newstrack

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में साधु संतों एवं मठाधीशों पर टिप्पणी करने से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौराहे पर इकट्ठा होकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं में नोकझोंक के बीच पुतले के ऊपर कंबल डालकर पुतले में लगी आग को बुझाया और अपने साथ ले गई। वहीं काफी देर तक चौराहे पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

भाजपा वालों ने अखिलेश यादव का जलाया पुतला

बता दें कि जालौन में शनिवार की दोपहर उरई शहर के मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमिय त्रिपाठी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भगत सिंह चौराहे पहुंचे जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव का पुतला जलाया।


अखिलेश यादव ने मठाधीश को कहा माफिया

वहीं जब इस घटना की भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक के बीच पुतले के ऊपर कंबल डालकर लगी आग को बुझाया और अपने साथ ले गई। उसके बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस तरह मठाधीशों एवं साधु संतों के खिलाफ अवध टिप्पणी कर रहे हैं, इससे हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। अखिलेश यादव ने मठाधीश को ही माफिया कहा है। साथ ही भारत की संस्कृति को खराब एवं बांटने का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने सनातन धर्म का अपमान किया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story